फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए अमिताभ के जबरा फैन से, जन्मदिन मनाने को कुछ ऐसा किया, बिग बी को गर्व होगा

Wed, 11 Oct 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
Amitabh Chalisa
हे हरिवंश ज्ञान गुण सागर।
आपसे हुए एक अवतार उजागर।।
हरिपुत्र अतुलित बलधामा।
तेजीपुत्र अमिताभ है नामा।।

महानायक अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन के मौके पर इस बार उनके फैन्स इसी अमिताभ चालीसा का पाठ करके जश्न मनाने वाले हैं।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन के बर्थ डे को यादगार बनाने में जुटे अभिषेक-ऐश्वर्या, प्लानिंग हुई लीक
 
विज्ञापन

2 of 6
Amitabh Chalisa - फोटो : ABABF
वैसे तो कोलकाता का यह ग्रुप हर दिन दो बार अमिताभ बच्चन की तस्वीर की आरती उतारता है, घंटियों के साथ अमिताभ चालीसा का पाठ करता है। लेकिन 11 अक्टूबर को मनाए जाने वाले 'पर्व' के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं।

पढ़ें: जन्मदिन पर केक नहीं काटते बिग बी, जानें क्या है वजह
 
विज्ञापन

3 of 6
Amitabh Chalisa - फोटो : ABABF
संजय पटोदिया अमिताभ के ऐसे जबरा फैन हैं कि उन्होंने अपने घर में उनका एक मंदिर तक बना रखा है। उनके गले में हमेशा एक सोने की पेंडेंट लटकी रहती है जिस पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर है। उन्होंने इसे खास ऑर्डर देकर थाईलैंड से मंगवाया है।

(तस्वीर: पिछले साल एसोसिएशन के लोगों ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' की थीम पर बिग बी का जन्मदिन मनाया)

4 of 6
Amitabh Chalisa - फोटो : ABABF
संजय पटोदिया 'ऑल बंगाल अमिताभ बच्चन फैन्स एसोसिएशन' के सचिव हैं। वह अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर एक कॉम्पटीशन का आयोजन करने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन की थीम पर रखे गए इस पेंटिंग कॉम्पटीशन में 5 से 13 साल तक की उम्र के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। सभी को टी-शर्ट्स भी दिये जाएंगे।

(तस्वीर: अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म 'सरकार राज' के कपड़ों में एसोसिएशन के लोग)
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh Chalisa - फोटो : ABABF
संजय के भाई और एसोसिएशन के ट्रेजरर विजय पटोदिया ने बताया कि जिस तरह बिग बी ने 'कौन बनेगा करोड़पति-9' के दौरान ऐलान किया कि वह शो में पहने गए अपने सभी कपड़े एनजीओ 'गूंज' को दान करेंगे, ठीक उसी तरह उनके जन्मदिन के मौके पर भी एसोसिएशन इस एनजीओ को कपड़े दान करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन
हर साल संजय पटोदिया अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर कोलकाता से बिग बी के मुंबई स्थित 'जलसा' तक की तीर्थ यात्रा करते हैं। हालांकि 2001 और 2008 में वह किसी वजह से मुंबई न जा सके। इस बार भी वह घर पर ही बड़े पैमाने पर अपने आराध्य अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें