फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए आर रहमान के सपोर्ट में उतरे सोशल मीडिया यूजर्स, 'बॉलीवुड गैंग' के लिए बोले- 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद...'

Sun, 26 Jul 2020 08:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ए आर रहमान - फोटो : twitter
ऑस्कर विनिंग कंपोजर ए आर रहमान (A R rahman) ने कहा है कि एक गैंग है जो उनके बारे में अफवाहें उड़ा रहा है। ए आर रहमान ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके बारे में अफवाहें फैलाने वाला एक गिरोह है, जो उन्हें काम पाने से रोक रहा है। बताते चलें कि ए आर रहमान ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का म्यूजिक कंपोज किया है। अब सोशल मीडिया पर ए आर रहमान को यूजर्स का पूरा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुबह से ही ट्विटर पर #ARRahman ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस हैशटैग के जरिए रहमान का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ''वे लोग टैलेंट डिजर्व नहीं करते हैं। पूरी प्रणाली औसत दर्जे के संगीतकारों को मनाने में व्यस्त है और हम उनके नीरस गानों को सुनने के लिए मजबूर हैं। मुझे उम्मीद है कि यह सब आपको और अद्भुत बनाने में मदद करेगा।''
 
विज्ञापन

3 of 5
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ''धन्यवाद रहमान सर... #DilBechara के गानों में आपकी रचनात्मकता के लिए। सच में यह एक उत्कृष्ट कृति है। रिलीज के बाद से ही मैं इसे सुन रहा हूं। शीर्षक गीत में आपकी आवाज शानदार है, मुझे सबसे अधिक पसंद है। आगे आपसे और उम्मीद है…।''
 

4 of 5
ए आर रहमान
एक अन्य यूजर ने लिखा है- ''बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद...'' एक ने लिखा- ''मेरे लिए बॉलीवुड को हमेशा के लिए गुडबाय। तुम्हारी बिना दिमाग की फिल्में, तुम्हें ही मुबारक हो।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ए आर रहमान
ए आर रहमान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिछले महीने आत्महत्या करने के बाद बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। रहमान ने कहा, 'मैं अच्छी फिल्मों को मना नहीं करता हूं लेकिन मेरा मानना है कि एक गैंग है जो कुछ अफवाह फैला रहा है और इससे गलतफहमी पैदा हो रही है। जब मुकेश छाबड़ा मेरे पास आए तो मैंने उन्हें दो दिन में चार गाने दिए। उन्होंने मुझसे कहा कि सर कई लोगों ने कहा कि आपके पास मत जाओ। उन्होंने मुझे कई किस्से बताए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें