फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal: मिर्जापुर के 'गुड्डू पंडित' को पसंद करते हैं प्रशंसक, अली फजल ने निभाए हैं कई शानदार किरदार

Tue, 15 Oct 2024 06:57 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल को उनकी फिल्मों और किरदार के कारण दर्शकों का प्यार मिलता रहता है। अली को मिर्जापुर में गुड्डू पंडित, फुकरे के जफर जैसे किरदारों को बहुत पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 7
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
अभिनेता अली फजल को अपने दमदार किरदारों के कारण प्रशंसकों का प्यार मिलता है। अली को 'फुकरे', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', 'बॉबी जासूस' जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी हासिल हुई है। अली फजल के प्रशंसकों को उनकी 'फुकरे' की कॉमेडी टाइमिंग और 'मिर्जापुर' के गुंडे का किरदार काफी पसंद आया। अली फजल आज यानी 15 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे, उन किरदारों के बारे में जिनके कारण प्रशंसक अली को पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
फुकरे
साल 2013 में आई 'फुकरे' फिल्म में अली फजल ने अपने किरदार 'जफर' से प्रशंसकों का दिल जीता था। अली फजल ने 'फुकरे 2' में भी इसी किरदार को बड़ी ही सफाई से निभाया। फिल्म में उनके किरदार को हमेशा प्रशंसकों ने प्यार दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
हैप्पी फिर भाग जाएगी
साल 2018 में आई फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में अली फजल को गुरदीप गुड्डू सिंह की भूमिका के लिए प्रशंसकों का प्यार मिला। उनके किरदार को दर्शकों ने बहुत सराहा था।

4 of 7
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
मिर्जापुर
साल 2018 में आई सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू पंडित के किरदार के लिए अली फजल को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। अली फजल मिर्जापुर की तीनों सीरीज में नजर आए और उतना ही दमदार प्रदर्शन भी किया। खबरों की मानें तो अब मेकर्स मिर्जापुर 4 की तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @alifazal9
बॉबी जासूस
साल 2014 में आई फिल्म बॉबी जासूस में विद्या बालन के साथ अली फजल नजर आए थे। इस फिल्म में 'तसव्वुर' के किरदार के लिए उन्हें प्रशंसकों का प्यार मिला था।
विज्ञापन

6 of 7
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
हैप्पी भाग जाएगी
साल 2016 में आई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' रोमेंटिंक कॉमेडी फिल्म में अली फजल देखा गया था। अली को गुरदीप सिंह 'गुड्डू' के किरदार में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
रे
श्रीजीत मुखर्जी की तरफ से डायरेक्ट की गई सत्यजीत रे की कहानी बिपिन चौधरी का स्मृति भ्रम का मॉर्डन वर्जन है। इस फिल्म में अली ने कॉरपोरेट शार्क की भूमिका निभाई है। उनकी भूमिका को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें