फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल पूरे होने पर फैंस ने बिग बी को गिफ्ट की 'दीवार'...

Wed, 01 Nov 2017 11:51 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 75 साल पूरे करने पर एक अनमोल गिफ्ट मिला है जिसके बारे आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल बिग बी को उनके फैंस ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर एक दीवार गिफ्ट की है। अमिताभ बच्चन के फैंस ने मुंबई में बांद्रा स्थित बिल्डिंग की एक दीवार को उनके नाम कर दिया है। 

पढ़ेंः 'रिवॉल्वर रानी' बनी 'झांसी की रानी', हाथ में तलवार लिए सामने आया कंगना का पहला लुक
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अपने इस प्यारे एक्टर के लिए उनके फैंस ने बिल्डिंग की दीवार पर बिग बी की खूबसूरत पेंटिंग बनाई है। अमिताभ के प्रति उनके फैंस की ऐसी दिवानगी का अंदाजा इस खास गिफ्ट को देखकर ही लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
बांद्रा इलाके में 230 फीट ऊंची एक अपार्टमेंट की दीवार को बिग बी की फिल्म 'दीवार' का आइकॉनिक लुक दिया गया है। इस पेंटिंग को 'बच्चन बेमिसाल पूरे 75 साल' का नाम दिया गया है। बिग बी के 75 साल पूरे होने के मौके पर उनके फैंस अभिषेक कुमार और रजीत दहिया ने उन्हें ये खास गिफ्ट दिया है। ये दोनों शख्स बिग बी के बहुत बड़े फैन हैं।

पढ़ेंः अमीषा ने सोशल मीडिया पर डाली इतनी बोल्ड तस्वीर, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
विज्ञापन

4 of 4
वहीं अमिताभ बच्चन ने इस स्पेशल गिफ्ट के मिलने पर खुशी जताते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। सूत्रों की मानें तो इस आर्टवर्क को रिकॉर्ड बुक में भी शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस बार अमिताभ बच्चन अपने बर्थडे का जश्न नहीं मनाया था। वो अपने परिवार के साथ मालदीव चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें