Ulka Gupta: ‘द केरल स्टोरी 2’ फेम उल्का गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। जानिए तस्वीरों में क्या कुछ है खास।
एक्ट्रेस उल्का गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उल्का काफी समय से सिनेमा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
उल्का गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
उल्का गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की पोस्ट शेयर की, जिसमें वो काफी शानदार दिख रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मिट्टी जैसे रंगों में सजी, हर एक अंदाज़ को अपनाते हुए।
विज्ञापन
3 of 6
उल्का गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट में उल्का ब्राउन कलर की ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लुक में अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। अब जहां एक तरफ कई फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस फोटोशूट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
4 of 6
उल्का गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने कमेंट किया- ‘मेरी फेवरेट थी, पर अब नहीं।’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘आपका ट्रेडिशनल में पिछला लुक ज्यादा अच्छा था।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘आप इस तरह के शूट क्यों करवाती हैं।’ इनके अलावा कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ भी की।
विज्ञापन
5 of 6
उल्का गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि उल्का गुप्ता हाल ही में ‘केरल स्टोरी 2’ में नजर आईं थीं, जो 'केरल स्टोरी' का सीक्वल था। ‘केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी, हालांकि उल्का की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।
उल्का गुप्ता पहली बार टीवी सीरियल ‘झांसी’ की रानी में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद उल्का ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। उल्का की पहली तेलुगु फिल्म 2015 में 'आंध्र पोरी' नाम से रिलीज हुई थी। उल्का गुप्ता ने रणवीर सिंह की 'सिम्बा' में भी अभिनय किया था। उल्का को अपने उम्दा अभिनय के लिए कई टीवी अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।