'सुपर 30' में अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर सभी के दिल में जगह बना चुके पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड का बड़ा नाम बनते जा रहे हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एयरपोर्ट पर।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Pankaj Tripathi
- फोटो : file photo
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पकंज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनके कुछ फैंस पंकज के साथ फोटो लेने के लिए विनती करते हैं। जिसपर पंकज उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने लगते हैं। पहले तो पंकज की पत्नी थोड़ा सा दूर खिसक जाती हैं और उनको फोटोज क्लिक करवानी देती हैं। फिर अचानक से अपने पति से चलने के लिए कह देती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
pankaj tripathi
बता दें कि पंकज त्रिपाठी अपने हर किरदार से दर्शकों के दिल में एक छाप छोड़ते जा रहे हैं। किरदार चाहें सीरियस हो या फिर कॉमेडी का। पंकज हर किरदार में जान डालना बखूबी जानते हैं।
4 of 5
pankaj tripathi
वेब सीरीज मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया था। उस किरदार के बाद से ही पंकज त्रिपाठी को कई लोग सिर्फ कालीन भैया कहकर ही पुकारते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पकंज फिलहाल में फिल्म 83 के शूट में बिजी हैं। फिल्म 83 में पंकज त्रिपाठी मैनेजर मान सिंह का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।