फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया मामले पर शाहरुख से क्यों पूछे जा रहे हैं सवाल?

Wed, 18 Dec 2019 04:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को फिल्मों के साथ-साथ रोमांस का भी किंग कहा जाता है । कभी राज बनकर तो कभी राहुल बनकर शाहरुख खान ने अपनी खास छवि छोड़ी है । लेकिन इन दिनों उनकी चर्चा जामिया से जुड़े मामले को लेकर हो रही है । दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है लेकिन जामिया यूनिवर्सिटी में रविवार को इसे लेकर काफी विवाद हुआ ।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पुलिस पर बिना अनुमति प्रवेश कर छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आरोप लगा । शाहरुख खान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के वर्तमान हालातों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है । जिसके चलते अब उनसे यह सवाल पूछा जाने लगा है कि वो इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हैं?
 
विज्ञापन

3 of 6
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
इन सब के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई और कलाकारों से ये सवाल-जवाब चल रहा है कि, वो चुप क्यों हैं?रविवार को अक्षय कुमार से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट से जुड़ा एक ट्वीट अनजाने में लाइक कर दिया था ।
 

4 of 6
बीएचय गेट पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
बाद में अक्षय ने इसे अनलाइक कर दिया, लेकिन वो ट्विटर यूज़र्स के निशाने पर बने हुए हैं । एक यूजर ने अक्षय को बिना रीढ़ की हड्डी वाला इंसान तक कह डाला, जिसका समर्थन निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया है । जामिया यूनिवर्सिटी के कड़े विरोध प्रदर्शन के बाद और पुलिस द्वारा छात्रों के साथ गलत व्यवहार पर जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपना ग़ुस्सा जाहिर कर रहे हैं ।
 
विज्ञापन

5 of 6
Vishal Bhardwaj
संगीतकार, गीतकार और निर्देशक विशाल भारद्वाज ने भी ट्वीट कर अफसोस जताया । बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी समर्थन मिला है । एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं । जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में स्थित भारत का एक प्रमुख सार्वजनिक विश्वविद्यालय है । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई
शाहरुख खान के अलावा जामिया यूनिवर्सटी की एलुमिनाई में फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान, किरण राव, हबीब फैसल, कास्टिंग निर्देशक-लवलीन टंडन, लेखक,अभिनेता, निर्देशक और निर्माता ज़ीशान कादरी जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल हैं । शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार 'जीरो' फिल्म में नजर आए थे । अभी वह स्टारप्लस के एक शो 'टेड टॉक' में नजर आ रहे हैं ।
 

अक्षय कुमार ने दे डाली अमित शाह को सलाह, पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने पर पर बोली ये बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें