बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की गिनती इंडस्ट्री की दमदार अभिनेत्रियों में होती है। एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस एक चैट शो भी होस्ट करती हैं। करीना अपने चैट शो 'व्हाट वीमेन वांट' के चौथे सीजन को होस्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस यूट्यूब पर अपने इस शो से जुड़े कई सारे सवालों के जवाब दिए हैं। करीना के चैट शो में अधिकांश उनसे संबंधित लोग ही गेस्ट के तौर पर शिरकत करते हैं, जिस पर फैंस ने उनसे पूछा कि आप अपने इस शो में अक्सर अपने दोस्त या परिवार वालों को ही क्यों बुलाती हैं। किसी और सेलेब्स को आप क्यों नहीं बुलाना चाहती हैं?
विज्ञापन
2 of 5
करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि शो में उनका परिवार और दोस्त आते हैं, क्योंकि दर्शक उन्हें एक-दूसरे से बात करते हुए देखना चाहते हैं। उसने कहा, " लोग मेरे दोस्तों और परिवार में बेहद रुचि रखते हैं। लोग हमें बात करते हुए देखना चाहते हैं और लोग जानना चाहते हैं कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं और लोग विषय पर उनके विचार सुनना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना का यह चैट शो काफी हद तक हिंदी में हैं, जिस पर कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस की हिंदी काफी त्रुटिपूर्ण है, भले ही उन्होंने अपने जीवन के अधिकांश समय हिंदी फिल्मों में काम किया हो। एक फैन ने करीना से पूछा, 'हिंदी में आप बहुत गलतियां करती हैं, लेकिन फिल्मों में डायलॉग्स सही बोलती हैं। बहुत अजीब!" इस पर करीना ने कहा कि उन्हें फिल्म में काम करने के दौरान डायलॉग सीखने का वक्त मिल जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। "यह अजीब क्यों है? क्योंकि फिल्मों में हमें अपने संवाद याद करने का समय मिलता है और यहां निर्देशक मुश्किल से ही समय देते हैं, या शायद मैं उन्हें ज्यादा समय नहीं देती हूं।
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : social media
करीना कपूर के इस चैट शो में अब तक उनके पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, रणबीर कपूर, सारा अली खान, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान और कुणाल खेमू शामिल हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और रिया कपूर ने भी शिरकत की है और एक्ट्रेस के मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं।
करीना के शो के चौथे सीजन की बात करें तो रणबीर कपूर, कपिल शर्मा, रानी मुखर्जी, शेफाली शाह और भारती सिंह ने 'व्हाट वीमेन वांट' में शिरकत की है। शो के दौरान करीना के सवालों का जवाब देते हुए इन्होंने जमकर मस्ती भी की है।