फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज पंचोली के शरीर पर दिखे निशान तो परेशान हुए फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताई हकीकत

Thu, 20 Jun 2019 12:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर फैंस के लिए अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। सूरज फिटनेस फ्रीक हैं तो वे जिमिंग फोटोज और वीडियोज भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। ऐसे में हाल ही में सूरज ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके शरीर पर कुछ निशान नजर आ रहे हैं। इन निशानों को लेकर जहां कुछ फैंस परेशान नजर आए तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स निशानों की वजह बताई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो में सूरज बोतल से पानी पीते नजर आ रहे हैं। फोटो को सूरज ने कैप्शन दिया है- हार्डकोर वर्कआउट के बाद ठंडे पानी पीने का मजा ही कुछ और है। सूरज ने इसे बेस्ट फीलिंग बताया है।
विज्ञापन

3 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सूरज की लेटेस्ट फोटो में उनके कंधे, हाथ और गर्दन पर लाल सर्किल नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस ने फोटो पर कमेंट करते हुए इसके बारे में पूछना शुरू कर दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने इसका जवाब भी दिया है।

4 of 6
Sooraj Pancholi
कुछ यूजर जहां इस निशान के बारे में सवाल कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फोटो पर कमेंट करते हुए इस सवाल के ही जवाब दिए हैं। कई यूजर्स ने इन निशानों को हिजामा कप थैरेपी बताया है। हालांकि अब इन निशानों की असल वजह क्या है यह तो सिर्फ सूरज पंचोली ही जानते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
सैटेलाइट शंकर - फोटो : सैटेलाइट शंकर, फिल्म
वहीं बात सूरज पंचोली के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म सैटेलाइट शंकर है। फिल्म के कुछ फोटोज और पोस्टर काफी पहले ही सामने आ चुके हैं। पोस्टर में सूरज एक आर्मी अफसर के किरदार में नजर आ रहा है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज के पास दो और फिल्में भी हैं, जिसमें से एक में वो कटरीना की बहन के साथ नजर आ सकते हैं जबकि दूसरी एक बॉक्सर की बायोपिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pooja hegde sooraj pancholi
गौरतलब है कि 2015 में फिल्म हीरो से सूरज ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। सूरज के डेब्यू में सलमान खान ने काफी मदद की थी। सलमान ने फिल्म के लिए एक स्पेशल गाना भी गाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें