फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला की मौत से सदमे में फैंस, सोशल मीडिया पर यूं दे रहे अपने फेवरेट सिंगर को श्रद्धांजलि

Mon, 30 May 2022 01:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। दो गाड़ियों से आए हमलावरों ने सिंगर की थार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 40 गोलियां सिंगर की गाड़ी पर दागी जिसमें से कई गोलियां लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए। सिंगर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। सिंगर की हत्या से फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके फैंस भी गहरे सदमे में है। सिद्धू के प्रशंसकों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट सिंगर अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर सामने आते ही ट्विटर पर #Sidhumoosawala ट्रेंड करने लगा।  फैंस इस हैशटैग का इस्तेमाल कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'आपकी आवाज और विरासत हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेगी।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा कि वह अब इस  दुनिया में नहीं हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'रेस्ट इन पीस सिद्धू, 28 साल का इतना प्रतिभाशाली युवक जिसे जीवन और करियर में अभी बहुत कुछ हासिल करना था। अब इस दुनिया में नहीं है। यह बहुत चौंकाने वाला है।' इसके अलावा ढेर सारे ट्विटर यूजर सिंगर को अपने ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
इस गाने पर हुआ था जमकर विवाद
विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद सिद्धू मूसेवाला ने अपनी हार की भड़ास एक गाने के जरिए निकालने की कोशिश की थी। मानसा से कांग्रेस की टिकट पर लड़ने वाले सिद्धू को आप के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने स्केपगोट रिलीज किया था। उन्होंने इस गाने के जरिए वोटरों पर अपनी भड़ास निकालकर पूछा था कि गद्दार कौन है? गाना रिलीज होने के बाद इस पर खूब विवाद हुआ था। अपनी हार पर उन्होंने कहा था कि मैंने पिछड़े हुए इलाके को ब्रांड बनाया और चुनाव में इन्होंने मुझे ही हरा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें