फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: फैंस को पसंद आया 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का किरदार, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

Sat, 10 Sep 2022 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गई। पहले ही दिन इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। वहीं, काफी समय से लोग कयास लगा रहे थे कि इस फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है। लोगों का अनुमान बिलकुल सही साबित हुआ है। शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्म में शाहरुख खान का रोल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दर्शक एक्टर द्वारा निभाए गए मोहन भार्गव के किरदार की जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया उनकी तारीफ में एक फैन ने लिखा, 'शाहरुख का फैन होने पर मुझे गर्व है। पूरा थिएटर आपकी अपिरियंस पर चिल्ला रहा था। आप सबसे महान और सर्वश्रेष्ठ हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'पूरी फिल्म एक तरफ और शाहरुख का कैमियो एक तरफ।' एक अन्य यूजर ने लिखा, लंबे समय के बाद शाहरुख को पर्दे पर एक्शन करते देखकर रोमांचित महसूस किया।'

विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ  बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में रणबीर शिवा नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का बजट 410 करोड़ का है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले वह.'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खास बात यह है कि अयान की तीनों ही फिल्मों रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया है।  फिल्म को पहले दिन मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें