फिल्म 'फन्ने खान' की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बुधवार को खुद मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ इस पर फैसला करेगी।
विज्ञापन
2 of 5
Vashu Bhagnani
क्यों हो रही है फिल्म 'फन्ने खान' की रिलीज पर रोक की मांग?
फिल्म निर्माता वासु भगनानी का आरोप है कि भारत में फिल्म 'फन्ने खान' के वितरण के अधिकार उनकी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स लिमिटेड ने खरीदे थे। साथ ही उन्हें फिल्म के सह निर्माता के तौर पर भी श्रेय दिए जाने की बात हुई थी। भगनानी का कहना है कि अब इस डील का मान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Prernaa Arora
क्या था डील?
16 दिसंबर, 2017 को वासु भगनानी और प्रेरणा अरोड़ा की कंपनियों के बीच 10 करोड़ रुपये की एक डील हुई थी। इसके मुताबिक प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी के सह-निर्माण में बन रही कुछ फिल्मों के वितरण के अधिकार वासु भगनानी की कंपनी को मिले थे। 'मिड डे' की रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के एवज में भगनानी 8.5 करोड़ रुपये चुका चुके हैं और बाकी रकम फिल्म की रिलीज से हफ्ते भर पहले दिए जाने की बात हुई थी।
4 of 5
Fanney Khan
कहां फंसी है पेंच?
दरअसल प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज मिलकर फिल्म 'फन्ने खान' का निर्माण कर रही थी। बाद में प्रेरणा अरोड़ा ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए थे। अब टी सीरीज का कहना है कि बिना उसकी सहमति के प्रेरणा अरोड़ा फिल्म 'फन्ने खान' से जुड़ा कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत नहीं थीं। 'डीएनए' को दिए इंटरव्यू में टी सीरीज के वकील ने कहा, 'कानून के मुताबिक क्रिअर्ज ने वासु भगनानी के साथ जो भी डील की है वह वैध नहीं मानी जा सकती।'
शाहिद की फिल्म की रिलीज में भी हो सकती है मुसीबत
वासु भगनानी ने 19 जुलाई को मामले में दो अलग अलग याचिकाएं दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की थीं। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने भगनानी को फिल्म की रिलीज में दखल ना देने के निर्देश दिए थे। बता दें कि भगनानी और प्रेरणा अरोड़ा के बीच हुई डील के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के वितरण के अधिकार को लेकर भी करार हुआ था। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है।