फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की गोद में बैठी बच्ची आज है बॉलीवुड की सुपरस्टार, क्या आप पहचान पाए?

Wed, 20 Nov 2019 01:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं । वो अपने फैंस के लिए अक्सर पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं । साथ ही फैंस के सवालों का जवाब भी देते हैं । हाल ही में एक फैन ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए उनकी पुरानी फोटो शेयर की ।
 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के आस-पास बहुत सारे बच्चे दिख रहे हैं । वहीं उनकी गोद में भी एक बच्ची है । फैन ने बिग बी को टैग करते हुए पूछा कि उनकी गोद में ये बच्ची कौन है । इसके बाद बिग बी ने फैन के सवाल का जवाब दिया । अमिताभ बच्चन ने बताया कि ये बेबो यानी करीना कपूर हैं । 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan,Kareena Kapoor Khan - फोटो : amar ujala
इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में श्वेता बच्चन और करिश्मा कपूर भी दिख रही हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले फिल्म 'पुकार' के सेट की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी । इस फोटो में भी वो करीना कपूर के साथ नजर आए थे । पुकार की शूटिंग के दौरान करीना अपने पिता रणधीर कपूर के साथ फिल्म के सेट पर जाया करती थीं।
 

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
फोटो शेयर कर बिग बी ने बताया था, 'करीना कपूर अपने पिता के साथ सेट पर आती थीं। ये सेट गोवा में लगा था । उनके पैरों में चोट लग गई थी । इसके बाद मैंने उनके दवाई लगाई थी ।' बता दें कि करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया था । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan with family - फोटो : Facebook
ये दोनों की पहली फिल्म थी । वहीं करीना कपूर, अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं । इनमें 'कभी खुशी कभी गम', 'देव' और 'सत्याग्रह' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
 

परिवार के बाद अब नुसरत जहां ने खुद दी तबीयत की जानकारी, वीडियो साझा कर बताई क्या थी परेशानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें