फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन ने किया 'फैन' पर केस, अब आदित्य चोपड़ा को भरना होगा जुर्माना

Wed, 25 Oct 2017 01:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैन-स्टिल
साल 2016 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' उनके फैंस को काफी रास आई थी। हालांकि फिल्म से ज्यादा उसका गाना 'जबरा फैन' लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर हुआ था। पर अब शाहरुख खान और 'फैन' टीम पर ये भारी पड़ गया है। जानें, ऐसा क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
बस इसी गाने के चक्कर में शाहरुख की एक प्रशंसक ने उनकी फिल्म 'फैन' की टीम के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस कर दिया। और वह केस जीत भी गई हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद की 27 वर्षीय आफरीन जैदी ने कंज्यूमर कोर्ट में शाहरुख, डायरेक्टर मनीष शर्मा और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा पर केस किया था। जानें, क्यों किया था केस...
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan - फोटो : BBC
आफरीन और उनके बच्चे शाहरुख खान के 'जबरा' फैन हैं। जब शाहरुख की फिल्म 'फैन' रिलीज हुई, तो उन्होंने इस फिल्म के लिए औरंगाबाद में ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो का टिकट खरीदा और फिल्म देखी। लेकिन पूरी फिल्म के दौरान शाहरुख पर फिल्माया गया गाना 'जबरा फैन' कहीं नहीं दिखाया गया। आगे क्या हुआ...
 

4 of 5
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीड‌िया
आफरीन का कहना है कि उसके बच्चे उसी गाने के लिए फिल्म देखने गए थे। इसके बाद आफरीन ने डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट में पूरी फिल्म के खिलाफ शिकायत की। डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने इस केस को खारिज कर दिया औए कहा कि बायर और सेलर के बीच इस मामले में कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद आफरीन ने स्टेट कंज्यूमर कोर्ट में इसे चुनौती दी। जानें, क्या हुआ कोर्ट में...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : SELF
कोर्ट ने इस मामले में सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को दोषी मानते हुए आफरीन को 15000 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया। आदित्य चोपड़ा को ये पैसे कोर्ट के आर्डर के 60 दिनों के भीतर देने होंगे। आफरीन ने 65000 रुपये का मुआवजा मांगा था। जिसमें उन्होंने मानसिक प्रताड़ना, कॉस्ट ऑफ कंप्लेंट और वकील की फीस जैसे कई मुद्दे रखे थे। हालांकि कोर्ट ने आदित्य चोपड़ा को 15000 रुपये देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें