फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरब के लुटेरे भी अमिताभ बच्चन के दीवाने, एक गाना सुनाने पर बख्श दी जिंदगी

Wed, 11 Oct 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 11
फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ एक ऐसे कलाकार हैं जिनका चार्म इस उम्र में भी बरकरार है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। अमिताभ यूं ही इतनी ऊंचाइयों पर नहीं पहुंचे हैं उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है जब वो पूरी तरह से कर्ज में डूब गए थे।
 
विज्ञापन

2 of 11
अमिताभ की जिंदगी आसान नहीं रही है, लेकिन उस मुश्किल वक्त में परिवार का साथ और दृढ़ निश्चय से वो सारी कठिनाई पार कर गए। अब आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा एक बेहतरीन किस्से से लगा सकते हैं। एक व्यक्ति साइकिल से दुनिया की सैर करने निकला। जब वह अरब पहुंचा तो वहां लुटेरों ने उसे बंधक बना लिया और सारा सामान लूट लिया।
विज्ञापन

3 of 11
इसके बाद वो बहुत मुश्किल से उन्हें समझा पाया कि वह Indian है। इंडिया का नाम सुनते ही लुटेरों के मुंह से एक ही नाम निकला 'अमिताभ बच्चन'। अमिताभ का नाम सुनते ही उस व्यक्ति को राहत मिली। फिर उसने लुटेरों को अमिताभ की फिल्‍म का एक गाना भी सुनाया। इसके बाद लुटेरों ने उस व्यक्ति का सारा सामान उसे लौटा दिया और सकुशल छोड़ दिया।
 

4 of 11
अब जानते हैं आखिर अमिताभ ने ये लोकप्रियता कैसे हासिल की। अमिताभ शुरू से ही मेहनती रहे हैं। अमिताभ और उनका छोटा भाई अजिताभ पैदल ही स्कूल जाते थे। जब अजिताभ चलते-चलते थक जाते थे तो अमिताभ उन्हें कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाते थे। अमिताभ को acting का बचपन से ही शौक था और उनकी मां तेजी बच्चन को भी सिनेमा बहुत भाता था। 
 
विज्ञापन

5 of 11
अमिताभ बच्चन ने शुरुआत की पढ़ाई सेंटमेरी स्कूल में की। इसके बाद उन्हें नैनीताल के शेरवुड स्कूल में भेजा गया। स्कूल में अमिताभ लगभग हर साल एक्टिंग में पार्टिसिपेट करते थे। अमिताभ की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी। ये फिल्म 1969 को रिलीज हुई थी। कुछ समय बाद उन्हें “आनंद” फिल्म में काम करने का मौका मिला, फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में राजेश खन्ना और अमिताभ थे।
विज्ञापन

6 of 11
इस फिल्म से अमिताभ को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 'बॉम्बे टू गोवा' फिल्म में काम किया पर ये फिल्म ज्यादा सफल नहीं हो सकी। एक बार डायरेक्टर प्रकाश मेहरा अपनी फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। तब उन्होंने बॉम्बे टू गोवा के एक सीन मे अमिताभ को फाइट करते देखा।
विज्ञापन

7 of 11
उन्होंने अमिताभ के अंदर का छिपा सितारा ढूंढ निकाला। इस तरह अमिताभ को उनकी पहली फिल्म 'जंजीर' मिली। जिसमें वो मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आए। जंजीर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। जो लोग अमिताभ को काम देने से मना किया करते थे वे उनसे मिलने के लिये लाइन लगाने लगे। जब अमिताभ फिल्मों में काम के लिये लोगों से सम्पर्क किया करते थे तो लम्बे और पतले-दुबले होने के कारण उन्हें बाहर कर दिया जाता था।

8 of 11
यहां तक कि ऑल इंडिया रेडियो ने भी उनकी आवाज के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। बॉलीवुड के इस चमकते सितारे के जीवन मे एक ऐसा समय भी आया जब इसकी चमक कम होने लगी। फिल्मों का जोर कम होने लगा और आने वाली फिल्में असफल होने लगीं। अमिताभ की एक साथ कई फिल्में फ्लॉप होने से वो घोर निराशा में चले गए। यहां तक कि उन्होंने फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया।

9 of 11
इसके बाद अमित जी ने अपने दोस्त राजीव गांधी के कहने पर राजनीत‌ि पर कदम रखा। एचएन बहुगुणा को चुनाव में हराने के बाद भी वो ज्यादा समय नहीं टिक सके और तीन साल बाद ही इस्तीफा देकर राजनीत‌ि से बाहर आ गए। इसके बाद अमिताभ ने अपनी एक कंपनी खोली। इसे वो बेस्ट कंपनी बनाना चाहते थे। कंपनी ने कई फिल्मों में जैसे-तैसे कई कलाकारों को मौका दिया। अब अमिताभ की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं।
 

10 of 11
तभी साल 2000 उनके लिए एक नया सूरज लेकर उगा। इसी साल अमिताभ को दूरदर्शन के चैनल स्टार प्लस पर एक ब्रिटिश शो WHO WANT TO BE A MILLIONAIRE के हिन्दी संस्करण यानी 'कौन बनेगा करोड़पत‌ि' में काम करने का ऑफर मिला। इस शो ने अमिताभ की जिंदगी बदल दी। ये शो सुपरहिट रहा। इससे अमिताभ की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी और उन्होंने अपने सारे कर्ज उतार दिए। 
 
विज्ञापन

11 of 11
इसी साल अमिताभ बच्चन ने यश चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्ब्तें' में शाहरुख खान के साथ काम किया। ये फिल्म में सुपर डुपर हिट रही और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी दमदार वापसी की। एक वो दिन था और एक आज का दिन है, अमिताभ ने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो आज सिनेमा जगत के महानायक बन गए हैं। इस उम्र में भी वो अच्छे-अच्छे हीरो को पीछे छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें