अभिनेत्री नयनतारा ने 18 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। अभिनेत्री अपनी बायोग्राफी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' में नजर आने वाली हैं। नयनतारा इस फिल्म के लिए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वे दिल्ली एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक का लाया केक काटती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : ट्विटर
दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आईं अभिनेत्री
अभिनेत्री नयनतारा दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने पति विग्नेश शिवन के साथ नजर आईं। इस दौरान उनका एक प्रशंसक उनके जन्मदिन के बाद केक लेकर पहुंचा था। अभिनेत्री प्रशंसक के लाए केक को काटा, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नयनतारा के साथ एयरपोर्ट पर उनके पति विग्नेश शिवन और दोनों बेटे भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नयनतारा और विग्नेश
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
पति विग्नेश ने दी बधाई
अभिनेत्री नयनतारा को उनके जन्मदिन पर पति विग्नेश ने जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पत्नी के लिए कहा, हैप्पी बर्थडे मेरी उयिर, मैं जितना तुमसे प्यार करता हूं, उससे ज्यादा तुम्हारा सम्मान करता हूं। तुम मेरी थंगामे हो। उन्होंने लिखा, नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री देखते हुए उन्होंने अपनी तस्वीर साझा की है। बता दें कि अभिनेत्री की ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर उनके जन्मदिन के दिन रिलीज हो चुकी है.
धनुष के साथ हुआ विवाद
नयनतारा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने तमिल अभिनेता के लिए खुला पत्र लिखा, साल 2015 की उनकी ‘नानम राउडी धान’ के तत्वों का उपयोग करने के लिए एनओसी से इनकार करने के लिए उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि वह एक सेल्फ मेड अभिनेत्री हैं और बिना किसी सपोर्ट के आगे बढ़ी हैं। साथ ही लेटर में वह यह भी बताती हैं कि धनुष से उन्होंने अनुमति मांगने के लिए बहुत कोशिश की।
नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल
- फोटो : इंस्टाग्राम: @nayanthara
पत्र में लिखी ऐसी बात
धनुष के नाम पत्र में नयनतारा ने लिखा, 'मेरी इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार फैंस और मेरे शुभचिंतक कर रहे हैं। यह डॉक्यूमेंट्री कई लोगों के प्रयासों का परिणाम है। दो साल तक हम आपकी अनुमति का इंतजार करते रहे, आपसे एनओसी मांगते रहे, लेकिन आपने 'नानुम राउडी धान' के कुछ दृश्य, गाने और यहां तक की फोटोग्राफ तक इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी। आखिर में हमने हार मान ली और मौजूदा वर्जन के साथ डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करने का निर्णय लिया। मुझे दुख है कि इस डॉक्यूमेंट्री में मेरी सबसे खास फिल्म शामिल नहीं हो सकी।'