फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की मशहूर TikToker सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या, रात को हुई थी मैनेजर से बात

Thu, 25 Jun 2020 03:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
मनोरंजन जगत से एक और हैरान कर देने वाली खबर आई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ (Siya Kakkar Commits Suicide) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। 


विज्ञापन

2 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
सिया ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के मुताबिक बुधवार रात को उनकी एक गाने के सिलसिले में सिया से बात हुई थी। वह अच्छे मूड में थीं और एकदम ठीक थीं। उनके मैनेजर ने बताया उन्हें नहीं पता आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सिया ने ये कदम उठाया।

4 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर
बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सिया के टिकटॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सिया अभी महज 16 साल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दे कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत एक मध्यमवर्गीय पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते थे। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड तक का सफर तय किया था। उनके सपने बड़े थे। इतने जिंदादिल होने के बावजूद उन्हें कौन सा गम सताता रहा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें