आज पंचम दा का जन्मदिन है। ऐसे में आशा भोसले का जिक्र होना तो बनता है। इस सुरीली जोड़ी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम यादगार नगमे दिए हैं। एक समय तो ऐसा था जब आशा सिर्फ पंचम दा के लिए गाने गाती थीं। उनकी रिकॉर्डिंग के समय फिर वो किसी और को समय नहीं देती थीं।
विज्ञापन
एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी पंचम दा और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज
2 of 7
asha bhosle
1981 का एक किस्सा है। म्यूजिशियन कल्याण सेन ने फिल्म मुन्नी बाई के एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आशा ताई को अप्रोच किया। उनके पीए बाबू भाई के जरिए आशा जी की रजामंदी मिल गई। 5 हजार रुपए फीस तय हुई। कल्याण सेन भी अपनी पूरी टीम के साथ रिकॉर्डिंग के लिए पहुंच गए। तब बाबू भाई ने कहा कि आशा जी के दांत में दर्द है आप बाद में आना।
विज्ञापन
एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी पंचम दा और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज
3 of 7
asha bhosle
वहीं कल्याण सेन को खबर मिली थी कि वो उसी दिन अपने पति आरडी बर्मन के लिए रिकॉर्डिंग कर रही थीं। वो रोते हुए आरडी बर्मन के ऑफिस पहुंच गए। कल्याण जी की बात सुनते ही पंचम दा ने आशा को कस के डांटा और अपनी रिकॉर्डिंग कैंसिल करवा दी।
एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी पंचम दा और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज
4 of 7
asha bhosle
इसके बाद मुन्नी बाई का गीत 'लो संभालो दिल बड़ी मुश्किल' तैयार हुआ। आशा जी और आरडी बर्मन की लव स्टोरी भी कमाल की है। दोनों की मुलाकात एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई। एसडी बर्मन ने आशा से आरडी बर्मन को मिलवाते हुए कहा था कि ये मेरा लड़का है।
विज्ञापन
एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी पंचम दा और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज
5 of 7
asha bhosle
उस समय बर्मन ने आशा से ज्यादा बात नहीं की थी बस एक नोट बुक उनकी ओर बढ़ाकर ऑटोग्राफ मांगा था। आशा ने बताया था कि वो एक मोटा चश्मा लगाए थे। उस वक्त अपनी उम्र से छोटे लग रहे थे आरडी बर्मन। उन्होंने म्यूजिक के लिए अपनी 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी पंचम दा और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज
6 of 7
asha bhosle
आशा जी हमेशा पंचम दा को आगे पढ़ने के लिए बोलती रहती थीं। जिससे वो काफी इरिटेट भी होते थे। आरडी बर्मन ने आशा जी को प्रपोज करते समय कहा था कि सिर्फ तुम ही हो जो सुर को समझ सकती हो। मुझे तुम्हारी आवाज से प्यार हो गया है। आशा जी समझ गईं और उन्होंने हां बोल दी थी।
एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी पंचम दा और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज
7 of 7
asha bhosle
इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। एक बार आशा जी और आरडी बर्मन खंडाला जा रहे थे। बारिश हो रही थी। मौसम बहुत रोमांटिक था। इसी दौरान आरडी ने एक गाना कंपोज किया और वो गाना थ्ाा खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों। ये गाना पंचम दा ने आशा जी को डेडिकेट किया था। आरडी बर्मन का 52 साल की उम्र में निधन हो गया था। लेकिन वो आज भी आशा जी के दिल में बसते हैं।