फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसिका की बहन बनकर विद्या बालन ने एक्टिंग से लूटी थी वाहवाही, ऐसे हुई थी मशहूर मॉडल की हत्या

Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jessica lal
मशहूर मॉडल जेसिका लाल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे मनु शर्मा की रिहाई पर जेसिका की बहन को कोई आपत्ति नहीं है। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे मनु के बारे में जेसिका की बहन सबरीना लाल ने कहा कि 'अगर उसे सजा में रियायत मिलती है तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। अपने दिमाग में मैंने उसे माफ कर दिया है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे सब कुछ खाली होकर किसी को माफ कर देना और जिंदगी में आगे बढ़ना।'
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन
सबरीना लाल का किरदार 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में विद्या बालन ने निभाया था। फिल्म को जहां क्रिटिक्स ने काफी सराहा तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। चलिए हम आपको बताते हैं मशहूर मॉडल जेसिका लाल की कहानी...
विज्ञापन

3 of 5
jessica lall murder
29 अप्रैल 1999 में दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में मशहूर मॉडल जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इसकी वजह यह थी कि जेसिका ने शराब परोसने से मना कर दिया था। उनका हत्यारा कोई और नहीं बल्कि हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का बेटा मनु शर्मा था। जिसकी वजह से जेसिका लाल मर्डर केस में इंसाफ की राहें मुश्किल हो गईं। 7 साल तक चले मुकदमे के बाद फरवरी 2006 में सभी आरोपी बरी हो गए।

4 of 5
jessica lal
आरोपियों के बरी होने के बाद जेसिका की बहन सबरीना लाल ने नए सिरे से इस केस में जान फूंकने की कोशिश की। यह मामला मीडिया में उछला जिसके बाद इस केस को दोबारा खोलना पड़ा। फास्टट्रैक कोर्ट में केस चला। उसके बाद जेसिका के हत्यारे मनु शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jessica lal
राजनीतिक रसूख की वजह से मनु शर्मा समय-समय पर जेल से बाहर आता रहा। इसी दौरान उसने मुंबई की एक लड़की से शादी भी कर ली। वह 'फरलो' पर दो हफ्ते के लिए जेल से बाहर आया और चंडीगढ़ में शादी रचा ली। मनु और उस लड़की के बीच 10 साल पुरानी जान-पहचान बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें