फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Spcl: आपको रूमानियत से भर देगी इन 15 लोगों की लव स्टोरी

Wed, 08 Feb 2017 05:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
कहा जाता है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं और जमीन पर मिलती हैं। यूं तो प्यार की कोई उम्र और कोई मुकाम नहीं होता, मगर फिर भी दो प्रेमी अगर ताउम्र साथ रहें, इससे बेहतर शायद ही कुछ हो। आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन प्रेमी जोड़ों के बारे में, जिन्होंने अपने प्यार का दामन हमेशा के लिए थाम लिया।
विज्ञापन

2 of 16
शाहरुख खान-गौरी छिब्बर

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी रोमांस के किंग हैं। उनकी और गौरी खान की लव स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता। अपने धर्म से अलग लड़की से प्यार करना और उसके पीछे मुंबई तक चले आना, शाहरुख की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। किंग खान और उनकी क्वीन गौरी के रिश्ते ने कई पड़ाव देखें हैं लेकिन उनका प्यार कभी भी कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 16
अमिताभ बच्चन-जया भादुड़ी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी भी कोई कम दिलचस्प नहीं है। दोनों मिले भले फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर थे, लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ा फिल्म 'एक नजर' के सेट पर। जया भादुड़ी तो वैसे भी इसी बात से इंप्रेस थीं कि वो हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। जब दोनों घूमने के लिए लंदन जाने लगे, तभी अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन ने शादी की शर्त रख दी। अब प्यार में पड़े दो लोगों को इससे ज्यादा क्या चाहिए। दोनों की शादी को 40 साल हो चुके हैं।

4 of 16
ऋषि कपूर-नीतू सिंह

ऋषि कपूर अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनकी भी बोलती बंद हो गई थी जब वो नीतू सिंह से मिले थे। जहां ऋषि कपूर नीतू के बचपने पर अपना दिल गवां बैठे थे वहीं नीतू सभी लड़कियों की तरह ऋषि कपूर के स्टारडम से बच नहीं पाई थीं। दोनों ने पुराने प्रेमियों की तरह एक-दूसरे को लेटर लिखा करते थे। आखिर में दोनों ने एक-दूसरे को अपना मान कर शादी कर ली और इनका रिश्ता आज भी पहले के जैसा ही  है। 
विज्ञापन

5 of 16
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन

दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की ने जब शादी करने की सोची तो कई लोगों का दिल टूट गया। अभिषेक और ऐश्वर्या कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन 'गुरू' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को अपने प्यार का एहसास हुआ। इसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या से अपने प्यार का इजहार किया और उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी। दोनों का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है जितना पहले था।
विज्ञापन

6 of 16
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

शादी से पहले अक्षय का नाम ना जानें कितनी हीरोइनों के साथ जुड़ा था लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी ट्विंकल के नाम लिख दी। दोनों की लव स्टोरी काफी फनी है। ट्विंकल कोई सीरियस रिलेशनशिप नहीं चाहती थीं, इसलिए जब अक्षय ने उन्हें प्रपोज किया तो उन्होंने कहा कि 'मेला' फिल्म फ्लॉप हुई तो वह शादी कर लेंगी। फिल्म वाकई में फ्लॉप हो गई और ऐसे मिस्टर खिलाड़ी को उनकी मिसेज खिलाड़ी मिल गई।
विज्ञापन

7 of 16
सुनील दत्त-नरगिस

फिल्म 'मदर इंडिया' में मां-बेटे का रोल निभाने वाले सुनील दत्त और नरगिस की प्रेम कहानी खुद एक फिल्म के स्क्रिप्ट जैसी है। फिल्म की शूटिंग के दौरान जब सेट पर आग लग गई थी तब सुनील दत्त ने ही आग में कूदकर नरगिस की जान बचाई थी। नरगिस जो उस वक्त राज कपूर के साथ अपने टूटे रिश्ते का गम मना रहीं थीं, सुनील की दिलेरी पर दिल दे बैठीं। दोनों ने फिल्म की रिलीज के कुछ वक्त बाद गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

8 of 16
जेनेलिया डिसूजा-रितेश देशमुख

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल कहे जाने वाले रितेश और जेनेलिया सबसे पहले फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर मिले थे। इस फिल्म के बाद दोनों पहले दोस्त बने फिर दोनों को अपने प्यार का एहसास हुआ। दोनों ने कभी भी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया और ना ही इससे इनके रिश्ते में कोई कमी आई। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी।

9 of 16
महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी रावत

सभी के विकेट चटकाने वाले धोनी खुद साक्षी की खूबसूरती पर अपना विकेट खो बैठे थे। दोनों एक होटल में मिले थे जहां धोनी मैच के लिए आए थे और साक्षी वहां इंटर्न थीं। धोनी हमेशा जीत में यकीन रखते हैं तो प्यार की पिच पर कैसे हार जाते। धोनी ने साक्षी के मैनेजर से उनका नंबर लिया और उन्हें मैसेज करने लगे। शुरुआत में तो साक्षी को लगा कि कोई मजाक कर रहा है लेकिन जब उन्हें असलियत मालूम चली तो वो खुद भी धोनी की तारीफ करने लगीं। दोनों ने कई महीने एक-दूसरे को डेट किया और फिर एक छोटे से समारोह में शादी कर ली।

10 of 16
सचिन तेंदुलकर-अंजलि मेहता

अच्छे-अच्छे बॉलरों के छक्के छुड़ाने वाले सचिन पहली ही नजर में अंजलि के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को सबसे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था और तभी से पसंद करने लगे थे। सचिन जहां अंजलि से मिलने के लिए नकली दाढ़ी-मूंछ लगा कर आते थे तो वहीं अंजलि पत्रकार बनकर सचिन के घर जाया करती थीं। 22 साल की उम्र में सचिन ने अपने से 6 साल बड़ी अंजलि से शादी कर ली थी।

11 of 16
युवराज सिंह-हेजल कीच

मैदान पर अपने छक्कों से फटाफट मैच खत्म करने वाले युवराज को अपनी लव लाइफ सेट करने में थोड़ा वक्त लगा। हेजल को सिर्फ कॉफी के लिए मनाने में युवराज के पसीने छूट गए थे। आखिर में जब हेजल ने युवराज के प्रपोजल को हामी भरी तो उन्होंने बिना कोई देरी किए फटाफट सगाई कर ली। युवराज को हेजल में अपनी मां की झलक दिखती है और वो उनकी इसी अदा के दीवाने हैं। दोनों ने पिछले साल दो तरीकों से शादी की है।

12 of 16
हरभजन सिंह-गीता बसरा

8 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद 2015 में हरभजन सिंह और गीता बसरा ने शादी कर ली। दोनों कई समय तक अपने रिश्ते को नकारते रहे लेकिन जब-तब आती तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती थीं। आखिरकार दोनों को मीडिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना ही पड़ा।

13 of 16
सौरव गांगुली-डोना रॉय

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली की लव स्टोरी नब्बे के दशक की फिल्म लगती है। सौरव और डोना आसपास ही रहते थे और दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। लेकिन दोनों के परिवारों में कट्टर दुश्मनी थी। इसलिए दोनों ने किसी को बिना बताए शादी कर ली थी। दोनों ने तब तक अपनी शादी छुपाकर रखी जब तक दोनों के परिवारों ने अपनी दुश्मनी खत्म नहीं की।

14 of 16
सानिया मिर्जा-शोएब मलिक

पाकिस्तान का लड़का और हिन्दुस्तानी लड़की। भारत की टेनिस सेंसेशन सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों को कई मुलाकातों बाद एक-दूसरे से प्यार हुआ था और जब दोनों ने शादी करने की ठानी तो दोनों देश इसके खिलाफ थे। इस प्रेम कहानी ने कई मुश्किलें देखीं हैं लेकिन वक्त के साथ और मजबूत ही हुई हैं।

15 of 16
सचिन पायलट-सारा अबदुल्लाह

प्रेम कहानियां सिर्फ फिल्मी सितारों की ही नहीं होती, किसी पॉलिटिशियन की लव स्टोरी भी मजेदार हो सकती है। सचिन पायलट और सारा अब्दुल्लाह की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है। सचिन पायलट खुद बड़े राजनीतिक घराने से हैं और सारा भी कश्मीर के बड़े पॉलिटिशियन खानदान से हैं। धर्म का अलग होना इनके प्यार के भी बीच में आया था और सारा के पिता फारुक अब्दुल्लाह ने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया था। लेकिन आखिर में इनके प्यार ने सभी का दिल जीत ही लिया।
विज्ञापन

16 of 16
मुख्तार अब्बास नकवी-सीमा नकवी

कॉलेज में मुखर नेता रहे मुख्तार अब्बास नकवी पर फिदा थीं उनकी पत्नी सीमा। दोनों ने जब अपने प्यार को आगे बढ़ाकर शादी करने का तय किया तो सीमा की मां ने इस रिश्ते को नकार दिया। सीमा एक हिंदु परिवार से थीं और नकवी मुसलमान थे। लेकिन दोनों अपने परिवार को मनाने में सफल रहे और फिर सभी की मर्जी से शादी कर ली। दोनों ने तीन तरीके से शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें