फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं सिनेमा के खतरनाक विलेन्स के बच्चे, कुछ हैं सुपरस्टार तो कुछ लाइमलाइट से गायब कर रहे ये काम

Mon, 23 Mar 2020 02:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood Villains - फोटो : ट्विटर
हिंदी सिनेमा में हीरो और हीरोइन के अलावा एक और किरदार चर्चा में रहता है वो है खलनायक का। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक क्लासिक विलेन्स हुए जिन्होंने अपने किरदार से लोगों के बीच पहचान बनाई। इनमें से कुछ विलेन्स इस दुनिया में हैं तो कुछ अपने फैंस की यादों में। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं इनके बच्चों के बारें में। जानिए कहां हैं और क्या करते हैं ये।
विज्ञापन

2 of 7
अमरीश पुरी और उनके बेटे - फोटो : ट्विटर
अमरीश पुरी और राजीव पुरी
अमरीश पुरी बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायकों में से एक रहे। उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया। अमरीश पुरी ने जहां फिल्मों में विलेन के अलावा अन्य रोल प्ले किए, वहीं उनके बेटे राजीव पुरी ने फिल्मों में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। वे मैरिन नेवीगेटर हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
rohit shetty
एम.बी. शेट्टी और रोहित शेट्टी
एक जमाने में बेहतरीन स्टंटमैन और विलेन एम बी शेट्टी मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता हैं। एम बी शेट्टी ने विलेन का किरदार निभाकर ऐसा कॉम्पटीशन पैदा किया कि विलेन का रोल प्ले करने वाले बाकी एक्टर भी डर गए। एम बी शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं। जल्द ही इनकी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है।

4 of 7
Kabir Bedi with son - फोटो : file photo
कबीर बेदी और अदम बेदी
कई फिल्मों में खलनायक बन चुके कबीर बेदी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। अगर आप सोच रहे हैं कि कबीर बेटी के बेटे अदम बेदी गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं तो आप गलत हैं। कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Divyanka and Ranjeet - फोटो : file photo
रंजीत और  दिव्यांका
बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन रंजीत ने करीब 200 फिल्मों में काम किया है। उनकी बेटी का नाम दिव्यांका है, जो कि पेशे से फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रिन्जिंग
डैनी डेंजोंगपा और रिन्जिंग
बॉलीवुड में डैनी को एक ऐसे बहुआयामी कलाकार के रूप में जाना जाता है। वहीं उनका बेटा रिन्जिंग भी फिल्मों में आने की तैयारी में है। काफी समय से इनके डेब्यू की चर्चाएं भी हो रही हैं। रिन्जिंग की डेब्यू फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shakti Kapoor - फोटो : Social Media
शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर 
शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी सफर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 80 से 81 के बीच शक्ति कपूर की महज 2 फिल्में रिलीज हुई थी जिसने शक्ति को बॉलीवुड का सबसे बड़ा खलनायक बना दिया था। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा आज सिनेमा में बड़ा नाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें