फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars Bodyguard: बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड भी लेते हैं तगड़ी फीस, सुनकर उड़ जाएंगे होश, सैफ के...

Sun, 19 Jan 2025 04:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Famous Bollywood Stars Bodyguard Fees: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया है। हर एक बड़ा बॉलीवुड स्टार अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड नियुक्त करता है, ताकि वह सुरक्षित रह सकें। आइए आपको बताते है इन बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा के लिए यह अपने बॉडीगार्ड को कितनी मोटी फीस देते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड लेते हैं मोटी फीस - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर गुरुवार देर रात उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया गया, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों से उनका इलाज चल रहा है। बहरहाल, उनकी हालत स्थिर है। उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी की गई। इस सर्जरी में सैफ की बॉडी से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला गया है। आइए जानते हैं सैफ के अलावा बॉलीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड की सैलरी कितनी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पास बड़ा स्टाफ है। इसमे पीएस, पीआरओ, ड्राइवर, माली, बॉडीगार्ड शामिल हैं। इसमे दोनों ( सैफ और करीना ) का मिलाकर 13 लोग है। घर का स्टाफ 4 लोगों का है। सैफ और करीना के पास कुल 6 ड्राइवर हैं। अलग-अलग बॉडीगार्ड मिलाकर ये संख्या 10 है। इनमें से सैफ और करीना के पास हमेशा 13 लोगों का स्टाफ दिन हो या रात में मौजूद रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन सभी में खासतौर पर सैफ के बॉडीगार्ड की सैलरी करोड़ों में है।
 
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
शेरा, जो 1995 से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं, कथित तौर पर सालाना 2 करोड़ रुपये कमाते हैं। शेरा अपनी बॉडी बिल्डिंग के लिए पहचाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेरा ने कहा कि वे अपनी खुद की सुरक्षा फर्म, टाइगर सिक्योरिटी भी चलाते हैं। 2017 में, उन्होंने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान जस्टिन बीबर की सुरक्षा संभाली थी।
 

4 of 7
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
रवि सिंह कथित तौर पर एक दशक से अधिक समय से शाहरुख खान के बॉडीगार्ड हैं और अभिनेता की सुरक्षा करते हैं। उन्हें अक्सर अभिनेता के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान की सुरक्षा करते हुए भी देखा गया है। रवि सिंह कथित तौर पर 2.7 करोड़ रुपये का वार्षिक वेतन कमाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
सुनील तालेकर बचपन से ही आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड रहे हैं और कथित तौर पर उनकी बेटी राहा की भी देखभाल वहीं करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी सेवाओं के लिए सालाना 50 लाख रुपये कमाते हैं।

यह भी पढ़ें:
Bigg Boss Finale: बिग बॉस ग्रैंड फिनाले से पहले, शो में करण-विवियन डीसेना के बीच हुआ घमासान, 2 साल की लियान...
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयसे थेले कथित तौर पर हर साल 1.2 करोड़ रुपये लेते हैं, जिससे वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वेतन पाने बॉडीगार्ड की लिस्ट में शुमार हैं।

यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस के विजेता को मिलेगी कितनी मोटी रकम, कब और कहां देख सकेंगे सलमान खान का शो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_
आमिर खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व बॉडी बिल्डर युवराज घोरपड़े आमिर खान के निजी अंगरक्षक हैं और कथित तौर पर सालाना लगभग 2 करोड़ रुपये कमाते हैं।

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा किया सैफ अली खान का हमले के बाद का पहला फोटो, बेगम करीना भी दिखीं साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें