फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के 9 दिनों में करोड़पति बन जाती हैं फाल्गुनी पाठक, बॉलीवुड से अचानक हो गईं गायब

Fri, 18 Aug 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
फाल्गुनी पाठक
फाल्गुनी पाठक बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हुआ करती थीं। लेकिन अचानक वो गुमनाम हो गईं। अब फिल्म इंडस्ट्री में फाल्‍गुनी को लोग भूल चुके हैं। ब्वॉय लुक रखने वाली ये सिंगर अब सिर्फ नवरात्रि में ही गाना गाती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फाल्गुनी पाठक
51 साल की इस गुजराती सिंगर ने अभी तक शादी नहीं की है। फाल्गुनी गुजरात कम्‍युनिटी में काफी पॉपुलर हैं। फाल्गुनी भले ही फिल्मों में गाना ना गाती हों लेकिन वो खूब स्टेज शोज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
फाल्गुनी पाठक
नवरात्रि के नौ दिन तो फाल्गुनी को बुक करने के लिए लोग लाइन लगाए रहते हैं। लेकिन उन्हें बुक करना कोई आसान काम नहीं है। वो एक शो का 22 लाख रुपए लेती हैं। इन नौ दिनों में फाल्‍गुनी करीब 2 करोड़ रुपए कमा लेती हैं।

4 of 7
फाल्गुनी पाठक
फाल्गुनी को डांडिया क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। इस बार नवरात्र 21 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं और फाल्गुनी की शुरू हो गई है। फाल्गुनी ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में अपने एल्बम से की थी।
विज्ञापन

5 of 7
फाल्गुनी पाठक
उनके गाने 'चूड़ी जो खनकी', 'मैंने पायल है छनकाई' और 'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' काफी हिट हुए थे। एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने बताया था कि वो बचपन से ही स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं। म्यूजिक उनकी जिंदगी है।
विज्ञापन

6 of 7
फाल्गुनी पाठक
फाल्गुनी को कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने का मौका मिला लेकिन उन्होंने अपने ही एल्बम पर काम किया। फाल्गुनी अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी फेमस हैं। फाल्गुनी हमेशा लड़कों की तरह कपड़े पहनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाल्गुनी पाठक
इस बारे में फाल्गुनी ने कहा कि मैं शायद स्कूल में ही स्कर्ट या ड्रेस पहनी थी। जिसमें मैं बहुत असहज रहती थी। पैंट में वो काफी सहज रहती हैं। लोग उनके पहनावे और आवाज को सुनकर काफी आश्चर्य करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें