फाल्गुनी पाठक
फाल्गुनी डांडिया क्वीन के नाम से भी मशहूर हैं। फाल्गुनी ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में अपने एल्बम से की थी। उनके गाने 'चूड़ी जो खनकी', 'मैंने पायल है छनकाई' और 'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' काफी हिट हुए थे। एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने बताया था कि वो बचपन से ही स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं।