बॉलीवुड के भाईजान इन दिनों ईद के मौके पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लोगों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसे की उम्मीद की जा रही थी। 'किसी का भाई किसी की जान' बहुत से कलाकारों के लिए बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म बनकर उबरी है, जिनमें शहनाज गिल का नाम भी शामिल है। हालांकि, शहनाज गिल के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सलमान खान की अपनी आने वाली फिल्म 'किक 2' से असीम रियाज को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिससे बहुत से लोगों का दिल टूट सकता है। इसके साथ ही बॉलीवुड गलियारों से आ रही इस खबर की सच्चाई से भी पर्दा उठेगा।