फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान के निशाने पर आए विक्की कौशल, फर्जी खबरें फैला रही है एक्ट्रेस की टीम

Thu, 14 Mar 2019 01:05 AM IST
Mishra Mishra अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान, विकी कौशल - फोटो : social media
पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की पीआर टीम की तरफ से फैलाई जा रही फर्जी खबरों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म निर्माताओँ की नाक में दम कर रखा है। अंग्रेजी की एक दो न्यूज वेबसाइट्स के जरिए फैलाई जा रही इन खबरों से फिल्म निर्माता इतना तंग आ चुके हैं कि वह अब ये मामला एसोसिएशन में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो सारा अली खान का करियर शुरू होने से पहले ही खटाई में पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
vicky kaushal - फोटो : अमर उजाला
सब जानते हैं कि साल की शुरूआत में ही दो सौ करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म 'उरी' के विकी कौशल अब वो विकी कौशल नहीं रहे जिसे हर कोई हल्के में लेता था। विकी कौशल अब स्टार हैं और विकी का यही स्टारडम हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने को छटपटाती सारा अली खान के निशाने पर आ गया है।
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan - फोटो : news18
कुछ ही हफ्ते पहले टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' छोड़ने की अफवाह फैलाने के बाद सारा अली खान ने अब अपनी पीआर टीम को विकी कौशल की फिल्म 'ऊधम सिंह' को निशाना बनाने पर लगाया है। पीआर टीम ने अपना काम भी कर दिया और अंग्रेजी की दो वेबसाइट्स पर इस आशय की खबर प्रश्नवाचक चिन्ह के साथ चली कि सारा अली खान ने विकी कौशल की अगली फिल्म 'ऊधम सिंह' छोड़ दी है।

4 of 6
vicky kaushal
'ऊधम सिंह' फिल्म से जुड़े लोगों को कहना है कि 'संजू', 'मनमर्जियां' और 'राजी' के बाद 'उरी' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले विकी कौशल की फिल्म छोड़ने की बात फैलाना मतलब सीधे सीधे विकी कौशल की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ब्रांड वैल्यू से खिलवाड़ करने जैसा है। शहीद ऊधम सिंह की बायोपिक का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। रिसर्च पूरी होने के बाद स्क्रिप्ट भी तय हो चुकी है। अब काम लोकेशन की तलाश का चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
vicky kaushal
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बुधवार सुबह से ही इस बात को लेकर हड़कंप मचा रहा कि सारा अली खान ने आखिर विकी कौशल जैसे उभरते सितारे की फिल्म क्यों छोड़ दी? इस बारे में 'ऊधम सिंह' की बायोपिक बना रहे रॉनी लाहिरी कहते हैं, ‘अभी तक हमने इस फिल्म के लिए सिर्फ विकी कौशल का नाम फाइनल किया है। फिल्म की लोकेशन तय होने के बाद ही फिल्म की बाकी कास्टिंग पर काम होगा। ऐसे में किसी का इस तरह की खबरें फैलाना ठीक नहीं है क्योंकि हमने इस फिल्म के लिए किसी दूसरे कलाकार से हमने बात तक नहीं की है।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sara ali khan - फोटो : social media
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल के अध्यक्ष साजिद नाडियाडवाला भी अपनी फिल्म 'बागी 3' को लेकर सारा अली खान की टीम की तरफ से फैलाई गई अफवाहों से परेशान रहे हैं। सारा की टीम ने इम्तियाज अली की फिल्म को लेकर भी ऐसी ही हरकत की थी और वहां कथित रूप से मंशा अपनी फीस बढ़वाने की थी। अब ये नया मामला सामने आ गया है। फिल्म निर्माताओं की संस्था की अगली बैठक में इस मामले पर चर्चा होने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें