फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faisal Khan: फैसल खान को लाल सिंह चड्ढा में नहीं लगी कोई खास बात, तंज कसते हुए भाई आमिर को बता दिया मौकापरस्त

Wed, 21 Sep 2022 09:36 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फैसल खान, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटे थे। लेकिन कुछ साल पहले दिया गया एक विवादित बयान उन पर भारी पड़ा और फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग की जाने लगी। फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान ने सभी से अपने बयान को लेकर माफी मांगी, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ और 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। वहीं, अब आमिर खान के भाई फैसल खान का उनकी फिल्म और माफी मांगने पर बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने माफी मांगने को सही तो बताया लेकिन ऐसा करने को मौकापरस्त बताया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फैसल और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैसल खान ने कहा है कि उनके भाई 'लाल सिंह चड्ढा' से उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सके और फिल्म की रिलीज से ठीक पहले अपने बयान पर माफी मांगना अवसरवादी लग रहा था। दरअसल, आमिर ने दर्शकों से 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर हो रहे बायकॉट के बाद लोगों से उनकी पहले की गई टिप्पणियों पर बहिष्कार न करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कह था, 'मुझे दुख होता है कि कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं और उनके दिल में वे मानते हैं कि मैं भारत को पसंद नहीं करता हूं। लोग अपने दिलों पर विश्वास करते हैं, लेकिन यह असत्य है।'
विज्ञापन

3 of 4
फैसल खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान जब फैसल खान से पूछा गया कि क्या आमिर का अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने का यह सही समय था? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हां, माफी मांगना सही था। जीवन में कोई भी व्यक्ति सब कुछ नहीं जानता। माफी मांगने और खुद को सही करने में कोई बुराई नहीं है। उसके बाद आप एक बेहतर इंसान बन जाते हैं। लेकिन ये माफी उसी समय मांगनी चाहिए थी। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले ऐसे करना अवसरवादी लगता है। लेकिन अगर किसी को यह एहसास नहीं होता है कि उन्होंने किसी को चोट पहुंचाई है तो मुझे उसके बारे में पता नहीं है। क्योंकि आप नहीं जानते कि कब किसी को एहसास होता है।'
विज्ञापन

4 of 4
फैसल और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैसल खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे लगा कि आमिर को एक बेहतर स्क्रिप्ट का चयन करना चाहिए था, खासकर क्योंकि वह चार साल बाद वापसी कर रहे थे। मुझे फिल्म कुछ हिस्सों में पसंद आई, लेकिन पूरी तरह से नहीं। आमिर के साथ और अन्य अच्छे अभिनेता थे, आप उनसे बहुत अच्छा काम करने की उम्मीद करते हैं। ऐसे काम जो होश उड़ा दे। लेकिन लाल सिंह चड्ढा के साथ ऐसा नहीं हुआ। यह फिल्म वाह नहीं थी।' बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक थे, जिसमें करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें