फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa The Rise: कौन हैं 'भंवर सिंह' का रोल निभाने वाले फहाद फासिल, जो पार्ट 2 में 'पुष्पाराज' को देंगे कड़ी टक्कर

Wed, 19 Jan 2022 11:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pushpa the rise - फोटो : insta
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा साल 2021 में रिलीज हुई थी लेकिन साल 2022 में भी दर्शकों पर पुष्पा की खुमारी छाई हुई है। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर भी रिलीज किया जा चुका है।  मेकर्स ने फिल्म पुष्पा को दो भागों में बनाने का ऐलान पहले ही कर दिया था। अब इस फिल्म के पहले भाग पुष्पाः द राइज की शानदार सफलता के बाद अब दूसरे पार्ट का भी दर्शकों के बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की कहानी के साथ ही दर्शकों को अल्लू अर्जुन का दमदार एक्शन भी बहुत पसंद आया था। जिसके बाद अल्लू अर्जुन पूरे देश में छा गए हैं। हालांकि अगर इस फिल्म में अर्जुन के साथ कोई दमदार टक्कर देने वाला किरदार दिखा तो वह था-'इंस्पेक्टर भंवर सिंह'।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
pushpa the rise - फोटो : insta
फिल्म पुष्पा में इंस्पेक्टर भंवर सिंह की एंट्री भले ही बिल्कुल अंत में आकर हुई हो लेकिन इस कुछ देर के किरदार ने दर्शकों के मन में पुष्पा पार्ट टू को लेकर जिज्ञासा जरुर जगा दी है। जैसे फिल्म बाहुबली में कटप्पा ने कौतूहल पैदा किया था। फिल्म पुष्पा में भंवर सिंह को हरियाणवी मिक्स टूटी-फूटी हिंदी बोलते दिखाया है लेकिन इस किरदार की दमदार एंट्री ने खूब वाहवाही लूटी और पुष्पा के रुख को मोड़ कर रख दिया। क्या आप जानते हैं कि रील लाइफ के भंवर सिंह यानी फहाद फासिल रियल लाइफ में कौन हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

3 of 4
pushpa the rise - फोटो : insta
फिल्म पुष्पा में इंस्पेक्टर भंवर सिंह के किरदार में नजर आने भंवर सिंह यानी फहाद फासिल साउथ इंडस्ट्री में निर्माता से लेकर एक्टर तक के रूप में काम कर चुके हैं। इन्हें साउथ की कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। फहाद फासिल ने साल 2002 में अपना करियर शुरू किया और इसके बाद कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इतना ही नहीं फहाद फासिल साल 2018 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। अगर बात पर्सनल लाइफ की करें तो फहाद केरल में आलप्पुषा के रहने वाले हैं। इन्होंने नजरिया नजीम से साल 2014 में शादी की थी।

 
विज्ञापन

4 of 4
pushpa the rise - फोटो : insta
फिल्म पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन को एक साधारण मजदूर से लाल चंदन का बड़ा तस्कर बनने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा राज अपने दिमाग और एक्शन से आसानी से अपना रास्ता बना लेता है और देखते ही देखते चंदन का बड़ा तस्कर बन जाता हैं लेकिन भंवर सिंह के आने के बाद कहानी बदल जाती है। हालांकि पुष्पा पार्ट 1 में अल्लू अर्जुन फहाद फासिल को मात देते नजर आए हैं लेकिन फिल्म के लास्ट सीन को देखकर लग रहा है कि पार्ट 2 में पुष्पा राज और इंस्पेक्टर भंवर सिंह के बीच में जमकर घमासान देखने के मिलने वाला हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें