'फायर नहीं फ्लावर है', ये डायलॉग फिल्म 'पुष्पा द राइज' का है और इसके बारे में आज बच्चा-बच्चा जानता है। फिल्म में अल्लू अर्जन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया था और उन्होंने इस डायलॉग को काफी बार दोहराया है। इस डायलॉग के जरिए ही पुष्पा राज बार-बार खुद को कुछ शब्दों में परिभाषित करने की कोशिश करता दिखा है। वह खुद को आग बताता है, जिससे टकराने वाला हर इंसान खाक हो जाएगा। लेकिन इस फिल्म में पुष्पा राज को टक्कर आईपीएस भंवर सिंह ने दी है और ये किरदार निभाया था फहाद फासिल ने, जिसे हर किसी ने पसंद किया।