फहद फासिल
- फोटो : Instagram
इरफान खान ने दी नई प्रेरणा
डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद फहाद ने एक्टिंग छोड़कर पढ़ाई पूरी करने का निर्णय लिया और यूनाइटेड स्टेट चले गए। हालांकि, इस बीच फिर उनमें एक्टिंग की ललक जागी। इसका श्रेय जाता है दिवंगत अभिनेता इरफान खान को। दरअसल, एक्टिंग छोड़ने के बाद पढ़ाई के दौरान फहाद ने फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' देखी। इससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली। इस फिल्म में फहाद को अभिनेता इरफान खान का किरदार काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने इरफान की कई फिल्में देखीं और फिर से एक्टिंग की दुनिया में कमबैक किया। इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री करने के बाद फहाद फासिल ने अपनी शानदार एक्टिंग को साबित किया। यूं तो फहाद अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल या कैमियो में ही नजर आते हैं, मगर अपने किरदार को वह इस कदर निभाते हैं कि पर्दे पर जीवंत हो उठता है।