फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: इस हीरो का रीना रॉय से था अफेयर, बिना बताए पूनम से कर ली थी शादी

Sat, 09 Dec 2017 10:01 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shatrughan sinha
बॉलीवुड के 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा का आज जन्मदिन है। शत्रुघ्न सिन्हा ने 'मेरे अपने', 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'नसीब', 'काला पत्थर' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करके लोगों का दिल जीता है। भारतीय सिनेमा को 'खामोश' जैसा फेमस डायलॉग देने वाले शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा आज 72 साल के हो गए हैं। उनका जन्म पटना में हुआ था जिस वजह से वो बिहारी बाबू के नाम से भी मशहूर हैं।

पढ़ें: करणी सेना ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया सम्मान, फिल्म 'पद्मावती' के खिलाफ बोलने पर जताई खुशी
विज्ञापन

2 of 7
shatrughan sinha
शत्रुघ्न सिन्हा के नाम के पीछे 'रामायण' का बड़ा योगदान है। वो अपने चार भाई राम, लक्ष्मण, भरत में सबसे छोटे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद शत्रुघन मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देवानंद ने दिया। शत्रु ने देवानंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में एक पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1969 में मोहन सहगल की फिल्म 'साजन' में एक पुलिस इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल किया था।
विज्ञापन

3 of 7
shatrughan sinha
फिल्म 'मेरे अपने' में श्‍ात्रुघ्न सिन्हा 'छेनू' का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गए थे। उसके बाद 'कालीचरण' फिल्म में काम करके शत्रु बॉलीवुड में लाइमलाइट में आए। 'कालीचरण' रिलीज होने के बाद 24 घंटे में शत्रुघ्न ने यूनिट मेंबर्स को अपनी एक महीने की सैलरी को बोनस के रूप में देने का ऐलान कर दिया था।

4 of 7
shatrughan sinha
फिल्मों में काम के दौरान ही एक बार उनकी मुलाकात पूर्व मिस यंग इंडिया पूनम चंडीरमानी से हुई। पूनम भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं, वो चंद फिल्मों में भी नजर आईं। शत्रु उन्हें देखते ही दिल दे बैठे। एक बार पूनम और शत्रुघ्न ट्रेन से कहीं घूमने जा रहे थे। तभी चलती ट्रेन में उन्होंने एक पेपर पर फिल्म 'पाकीजा' का फेमस डायलॉग 'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...' ‌‌लिखा। इसके बाद वो घुटनों पर बैठे और ये खत देकर पूनम को प्रपोज कर दिया। लेटर पढ़कर पूनम मुस्कुरा दीं और हां बोल ‌दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रु ने अपने बड़े भाई राम से पूनम से शादी करने की इच्छा जाहिर की। राम सिन्हा अपने छोटे भाई का प्रस्ताव लेकर पूनम की मां से मिलने के लिए उनके घर गए। राम की बात सुनते ही पूनम की मां भड़क गईं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दूध जैसी गोरी और कहां वह लड़का, वह भी चोर की एक्टिंग करता है। वह मेरी बेटी से कैसे शादी करेगा। उस दिन तो राम सिन्हा घर आ गए, लेकिन बाद में इन दोनों ने अपनी तरह से बात की और फिर दोनों की शादी हो गई। कहते हैं कि जब शत्रुघ्न की पूनम से शादी हुई तो उनका अफेयर रीना रॉय से भी चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का अफेयर लंबे समय तक रहा। रीना और शत्रुघ्न की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। एक बार रीना किसी काम के सिलसिले में लंदन गई हुई थीं। तभी शत्रुघ्न ने पूनम से शादी कर ली। ये खबर सुनकर रीना चौंक गई थीं और तुरंत लंदन से वापस आ गईं। इसके बाद वो सीधा शत्रुघ्न के घर पहुंची और उनसे जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shatrughan sinha
एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने ये बात मानी थी कि शादी के बाद भी उनके रीना के साथ संबंध थे। वहीं पूनम ने भी कहा था कि वो अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब कुछ जानती थी। इसके चलते दोनों में टकराव भी हुआ। लेकिन आखिरकार सब ठीक ही हो गया। शादी के बाद शत्रुघ्न के दो बेटे लव, कुश और एक बेटी सोनाक्षी हुई। 70 के दशक में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न के बीच प्रतियोगिता का दौर था। दोनों के बीच टकराव की खबरें आईं लेकिन अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें