फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: शादी के बाद भी रहा इन सितारों का अफेयर, रील लाइफ में खूब बटोरी थीं सुर्खियां

Fri, 14 May 2021 05:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स में प्यार, मोहब्बत और इश्क तो हर फिल्म में देखने को मिल ही जाता है। साथ ही उनमें हुए टकराव के बाद ब्रेकअप भी आम हो गया है। इनमें से कुछ स्टार्स शादी कर अपनी खुशहाल जिंदगी बिताने लग जाते हैं लेकिन फिल्मों में इनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे हैं। बता दें कि आज इस रिपोर्ट में हम बॉलीवुड के तमाम स्टार्स की रियल नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं जब उनका रिश्ता खुल्लम-खुल्ला दुनिया को दिखा। साथ ही बताएंगे उन फिल्मों के बारे में जिससे उन्होंने और उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आइए डालते हैं एक नजर ...
विज्ञापन

2 of 11
रानी और शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
इस कडी़ में पहला नाम है यश चोपड़ा खानदान की बड़ी बहू रानी मुखर्जी का। आपको याद होगा कि फिल्म कभी अलविदा न कहना में रानी, अभिषेक बच्चन से और शाहरुख खान, प्रीति जिंटा से शादी कर चुके होते हैं लेकिन वे सब आपस में खुश नहीं होते हैं। जब रानी और शाहरुख आपस में मिलते हैं तो एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और उनका अफेयर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
इमरान हाशमी और विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म हमारी अधूरी कहानी में विद्या बालन की शादी किसी और से होती है लेकिन शादी के बाद भी उनका अफेयर इमरान हाशमी के साथ होता है। 

4 of 11
नर्गिस फाखरी, रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार में नर्गिस फाखरी की शादी हो चुकी होती है फिर भी वे अपने पुराने दोस्त रणबीर से मिलने पर उनके साथ प्यार कर बैठती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
फिल्म मस्ती - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मस्ती के तीनों पार्ट में तीनों हीरो यानि कि विवेक ओबरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी शादीशुदा होने के बाद भी किसी ना किसी लड़की से अफेयर चलाते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म बीवी नंबर वन - फोटो : instagram
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर वन में उनकी शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से होती है लेकिन उनका सुष्मिता सेन से अफेयर होता है। फिल्म में उनके दो बच्चे भी होते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
लाइफ इन ए मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
लाइफ इन ए मेट्रो में शिल्पा शेट्टी शादीशुदा होती हैं लेकिन अपनी शादी से खुश न होने की वजह से वे शाइनी आहूजा से प्यार कर बैठती हैं।

8 of 11
फिल्म सिलसिला - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म सिलसिला में जया बच्चन से शादी हो जाने के बाद भी अमिताभ बच्चन अपनी पुरानी प्रेमिका रेखा से छिपछिप कर मिलते थे।

9 of 11
फिल्म बेवफा - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म बेवफा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब करीना की शादी अनिल कपूर से हो जाती है। इसके बाद जब करीना और अक्षय कुमार आमने सामने आते हैं तो दोनों का प्यार एक बार फिर जाग उठता है।

10 of 11
गाइड - फोटो : सोशल मीडिया
गाइड एक ऐसी लड़की (वहीदा रहमान) की कहानी है जिसकी शादी उसकी मर्जी के बिना कर दी जाती है और जब वह राजू गाइड यानी देव आनंद से मिलती है तो उनकी बिंदास जिंदगी देख उनसे प्यार कर बैठती हैं।
विज्ञापन

11 of 11
पति, पत्नी और वो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म पति-पत्नी और वो में संजीव कुमार की शादी तो विद्या से होती है लेकिन शादी के बाद जब वे रंजीता से मिलते हैं तो प्यार कर बैठते हैं। दरअसल, रंजीता उनकी सेक्रेट्री होती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें