ओम द बैटल विद इन
- फोटो : social media
पैरा कमांडो की कहानी
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फाइट मास्टर टीनू वर्मा के बेटे केवल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ का ट्रेलर बीते हफ्ते ही रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक ये कहानी एक पैरा कमांडो की दिख रही है जिसकी याददाश्त जा चुकी है। ट्रेलर की शुरुआत में जैकी श्रॉफ का किरदार किरदार पोखऱण, 1998 के टेस्ट और तमाम ऐसी बातों का जिक्र करते नजर आता है, जो इस किरदार क अपहरण का सबब बनता है। अपनी रूमानी छवि से बाहर निकलकर एक्शन हीरो बनने की कोशिश कर रहे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इस पूरी कहानी के मुख्य किरदार में दिखते हैं।