ताहिर भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
ताहिर भसीन बॉलीवुड फिल्म में किस्मत लव पैसा दिल्ली, काई पो छे और वन बाई वन में कैमियो किरदार में थे, लेकिन उन्होंने असली पहचान फिल्म मर्दानी से मिली थी। यह फिल्म 2014 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं, जबकि ताहिर भसीन ने विलेन का किरदार निभाया था। ताहिर भसीन इस फिल्म में अपने विलेन के किरदार को अब तक का सबसे बेहतर किरदार मानते हैं।