फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive:एक्टर से चौकीदार बने सवी ने इंटरव्यू में किए बड़े खुलासे, अनुराग के कमेंट पर भी दिया जवाब

Tue, 26 Mar 2019 03:56 PM IST
भावना शर्मा भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
savi sidhu
एक्टर से चौकीदार बन चुके सवी सिद्धू पिछले 10 दिनों से चर्चा में बने हुए हैं । सवी को फिल्मों में काम मिलना बंद हुआ तो उन्हें मजबूरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ी । इन दिनों वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जब उनकी दर्द भरी दास्तां सामने आई तो बॉलीवुड इंडस्ट्री की भी आंखें खुलीं । अब धीरे-धीरे उनकी किस्मत बदलनी शुरू हो गई है । बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सवी की मदद को आगे आए हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
savi sidhu
अमर उजाला डॉट कॉम ने सवी सिद्धू से बात कर उनकी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात की । सवी ने काम मिलने को लेकर बताया कि अभी समय लगेगा । सवी कहते हैं, 'एक दम से कुछ नहीं होता । मैं ऑडिशन दे रहा हूं । धीरे-धीरे और काम आएगा । दो-तीन महीने लग जाएंगे । मेरे पास मीका सिंह, निखिल आडवाणी और मनीष वात्सल्य जैसे बड़े प्रोड्यूसर की कॉल आई ।'
 

 
विज्ञापन

3 of 7
savi sidhu
सवी ने कहा कि सभी ने उन्हें काम देने का भरोसा दिलाया है । पिछले दिनों खबर आई थी कि मीका सिंह, सवी को ढूंढ रहे हैं । इस पर सवी कहते हैं, 'हां मीका की कॉल आई थी । उन्होंने मुझे घर पर बुलाया । मेरे लिए कार भेजी थी । मुझे खाना खिलाया । कपड़े दिए । कुछ आर्थिक मदद भी की है ।'
 

 

4 of 7
savi sidhu - फोटो : YouTube
'मीका एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं । फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका था । इसके बावजूद उन्होंने मेरे लिए अलग से रोल निकलवाया । फिल्म का नाम आदत है । इसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में होंगे । उन्होंने मुझे अपना ग्रुप ज्वॉयन करने के लिए भी कहा है ।'
 

 

 
विज्ञापन

5 of 7
Anurag Kashyap
सवी कुछ दिनों में मीका के साथ काम शुरू होंगे । सवी ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाल' और 'ब्लैक फ्राइडे' में काम किया था। जब सवी की कहानी सामने आई थी तो अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट किए थे । उन्होंने एक ओर सवी सिद्धू की तारीफ की थी और दूसरी ओर उन्होंने ये भी कहा था कि सवी को खुद से काम ढूंढना चाहिए । किसी पर तरस खाकर काम देना उसको भीख देने के बराबर है । 
 

 
विज्ञापन

6 of 7
savi sidhu
इस बारे में सवी ने कहा, 'मैं खुद से ही स्ट्रगल कर रहा हूं । अगर उन्होंने मेरी तारीफ की है तो उन्हें मेरा ऑडिशन भी लेना चाहिए । मैं ये नहीं कह रहा कि मेरे ऊपर तरस खाओ । वो मेरा ऑडिशन लें और फिर काम दें । मेरे पास अभी पैसे नहीं हैं इसलिए मैं उनसे मिल नहीं पा रहा हूं । जब मेरे पास पैसे होंगे तो उनके पास जाऊंगा और ऑडिशन दूंगा । मैंने उनके साथ काम किया है और वो जानते हैं कि मैं कैसा काम करता हूं । उनकी कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए । बातों से पेट नहीं भरता ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
savi sidhu
सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने के दौरान जब लोगों को पता चला कि वो एक्टर हैं तो उनके सहकर्मी काफी खुश हुए । आज जब सवी को फिर से बॉलीवुड में काम मिलना शुरू हो गया है तो उनके साथ काम करने वाले लोग हैरान हैं । सवी ने कहा कि वो कुछ दिनों में गार्ड की नौकरी छोड़ेंगे । जब उनके पास और अच्छे प्रोजेक्ट आ जाएंगे तो ये काम करना बंद कर देंगे । बता दें कि सवी को इस नौकरी में सिर्फ 9000 रुपए सैलरी मिलती थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें