pooja hegde
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार कलाकारों के साथ मजाक करने के लिए चर्चित हैं। ऐसा कोई वाकया आपके साथ हुआ?
पिछले साल मैं चार फिल्मों में एक साथ काम कर रही थीं। तो जब भी दो तीन दिनों की फुर्सत मिलती तो में हैदराबाद चली जाती किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग करने। इस पर अक्षय (कुमार) सर मेरी खूब टांग खींचा करते। वह कहते, 'कितना नोट छापोगी तुम'। मेरा जवाब होता कि आप भी तो साल में चार से पांच फिल्म करते हैं, मैं आपको टक्कर दे रही हूं। मैं पांच मिनट के लिए भी सेट पर नहीं दिखती तो वह कहा करते कि अरे किसी शूट पर चली गई होगी।