फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: किशोर कुमार की बायोपिक से अनुराग बसु का पत्ता कटा, परिजनों को रणबीर के नाम पर एतराज नहीं

Sat, 15 Feb 2020 08:15 AM IST
शिप्रा सक्सेना पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
Anurag Basu and Kishore Kumar - फोटो : twitter
विज्ञापन
इन दिनों अपनी फिल्म 'लूडो' को पूरा करने में व्यस्त निर्देशक अनुराग बसु फिल्म 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' के बाद एक बार फिर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं। अनुराग का कहना है कि उनकी महात्वाकांक्षी फिल्म मशहूर गायक किशोर कुमार की बायोपिक पर काम अब भी चल रहा है और वह इसे रणबीर के साथ ही बनाना चाहते हैं। लेकिन, अमर उजाला की पड़ताल बताती है कि किशोर कुमार का परिवार ये बायोपिक अब अनुराग बसु के साथ बनाने को इच्छुक नहीं है।


 
विज्ञापन

2 of 4
Anurag Basu and Ranbir Kapoor - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
अपनी नई फिल्म 'लूडो' को रिलीज करने की तैयारियों के बीच हाल ही में अनुराग बसु ने एक बयान में किशोर कुमार की बायोपिक पर काम जारी रहने की बात की। हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गायकों में से एक रहे स्वर्गीय किशोर कुमार पर बायोपिक बनाने की बात पहली बार तब शुरू हुई थी जब अनुराग ने रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म 'बर्फी' पर काम शुरू किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
anurag basu - फोटो : file photo
2012 में रिलीज हुई 'बर्फी' की निर्माता कंपनी यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ ही अनुराग ने अपनी अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' शुरू की। इस फिल्म के हीरो भी रणबीर कपूर थे और इस फिल्म की रिलीज के दौरान ही यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने किशोर कुमार की जीवनी पर फिल्म बनाने के राइट्स खरीदे। ये बायोपिक लेखक निर्देशक सौमिक सेन ने लिखी है।

4 of 4
Kishore Kumar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
'जग्गा जासूस' जब 2017 में रिलीज हुई तब तक यूटीवी मोशन पिक्चर्स को हॉलीवुड कंपनी डिजनी खरीद चुकी थी। रणबीर कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। उधर, किशोर कुमार की जीवनी पर बायोपिक चूंकि तय समय सीमा में शुरू नहीं हो सकी तो इसके अधिकार वापस किशोर कुमार के परिवार के पास आ गए। अब अनुराग ने इस फिल्म की बात आठ साल बाद फिर शुरू कर दी है। लेकिन, अमर उजाला को किशोर कुमार के परिवार के करीबी सूत्रों से पता चला है कि अनुराग बसु का पत्ता इस बायोपिक से कट चुका है। परिवार के लोग अब इस फिल्म को अनुराग के साथ बनाने के इच्छुक ही नहीं हैं। हां, किशोर कुमार का किरदार रणबीर कपूर करें, इसे लेकर उन्हें कोई एतराज नहीं है।

EXCLUSIVE: तापसी ने सिस्टम पर निकाला गुस्सा, बोलीं, 'मैं रीढ़ बेचकर गुजारा नहीं कर सकती'
विज्ञापन
Next