ऋतिक रोशन के लिए आज दोहरी खुशी का मौका है। एक तो उनका जन्मदिन है। दूसरा, आज उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई है। दरअसल, अभिनेता को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर का ऋतिक ने खूब जश्न मनाया। इस जश्न में उनके करीबी दोस्तों, गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं। साथ ही सुजैन ने सोशल मीडिया पर भी खूबसूरत नोट लिखा है।