17 बाद मिस वर्ल्ड का ताज वापस भारत आने पर सभी मानुषी छिल्लर पर गर्व कर रहे हैं। भारत वापस लौटने पर मानुषी छिल्लर लगातार व्यस्त हैं लेकिन इसी सबके बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
पढ़ें: मानुषी छिल्लर की नानी ने खोले 'मिस वर्ल्ड' नातिन के कई राज, 15 अनसुनी बातें
विज्ञापन
2 of 5
Manushi Chhillar
वायरल हुए वीडियो में मानुषी छिल्लर पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो एक फ्लाइट का है जिसमें सुष्मिता सेन हमेशा की तरह काफी उत्साहित नजर आ रही हैं और मानुषी को जीत के लिए मंत्र दे रही हैं।
Sush & Miss Word 2017 Manushi Chhillar❤️✈️ #sushmitasen #manushichillar
A post shared by Sushmita Sen Fanpage (@voguesush) on Nov 26, 2017 at 7:58am PST
विज्ञापन
3 of 5
manushi chhillar
मानुषी वीडियो में काफी नर्वस नजर आ रही हैं । सुष्मिता सेन मानुषी का हाथ पकड़कर उनसे कहती हैं 'तुम अपना बेस्ट देना और फिर सब कुछ भगवान पर छोड़ देना। ऑल दे बेस्ट।' सुष्मिता सेन की बातों को सुनकर साफ पता चल रहा है कि ये वीडियो मानुषी के क्राउन जीतने से पहले का है।
4 of 5
सुष्मिता सेेन
इससे पहले सुष्मिता सेन ने ट्विटर पर लिखा कि 'मानुषी ने मिस वर्ल्ड का क्राउन जीतकर उन्हें अब तक का सबसे बढ़िया बर्थडे गिफ्ट दिया है। भारत तुम पर गर्व करता है। तुम वास्तव में महान बनने, मिस वर्ल्ड 2017 को कब्जे में करने के लिए जन्मीं हो। मुझे तुम्हारी मुस्कुराहट याद है इसलिए मैं देखकर खुश हूं कि अपनी यह यात्रा दुनिया को प्रेरित करने के लिए शुरू की है।'
You made my b’day @ManushiChhillar d most memorable ever!!👏😘💃🏻🇮🇳India is proud of U!! U truly R born for greatness, seize it Miss World 2017!! I remember ur smile, it owned me!😊😘soooo happy to see U embark on a journey to inspire d world! Dugga Dugga..Love u❤️😇💃🏻😘 https://t.co/opU2RikXoi
— sushmita sen (@thesushmitasen) November 19, 2017
मानुषी छिल्लर मेडिकल स्टूडेंट हैं। इस कॉन्टेस्ट में मानुषी के जिस जवाब ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया वो था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। इसका जवाब देते हुए मानुषी ने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।