शाहरुख खान, आर माधवन और सिमरन बग्गा स्टारर फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के ट्रेलर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली तारीफ के बाद हिंदी सिनेमा की तमाम बड़ी कंपनियों ने फिल्म के निर्देशक आर माधवन से दोस्ती की पींगे नए सिरे से बढ़ानी शुरू कर दी है। देश प्रेम की इस अनूठी कहानी के पोस्टर पर जिस बड़े कॉरपोरेट हाउस का लोगो चिपकेगा, वह उस कंपनी के लिए तो गर्व की बात होगी ही साथ ही ये एक ऐसी फिल्म का अगला पड़ाव भी होगा, जिसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचने की बात खुद देश के प्रधानमंत्री ने कही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में खुद नंबी नारायणन क्या कहते हैं।