फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के 3 साल बाद दोबारा शादी कर सकते हैं ऋतिक रोशन! ये रहा सबूत

Thu, 18 Jan 2018 08:18 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से लगभग 3 साल पहले तलाक हुआ था। तलाक के बावजूद दोनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालर डिनर डेट, हॉलीडे, और फैमिली फंक्शन में नजर आ ही जाते हैं। इस ट्यूनिंग के बीच कई बार दोनों के पुनर्मिलन की अफवाहें सुनाई देती रहती हैं। मगर इस बार जो खबरें आ रही है वो आपको वाकई चौंका सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन के एक करीबी दोस्त ने अंग्रेजी डेली 'डेक्कन क्रॉनिकल' को दिए इंटरव्यू में जो कहा वो आपको खुशी से रोमांचित कर देगा। उस दोस्त के मुताबिक, 'ऋतिक और सुजैन के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। दोनों ने अपने इस रिश्ते के उस नाजुक धागे को पहचान लिया जहां से खटास की शुरुआत हुई थी। आप दोनों को थोड़ा समय दीजिए। वो दोबारा जल्द साथ में लौटेंगे'।
विज्ञापन

3 of 5
10 जनवरी को ऋतिक ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को और यादगार बनाने का कोई मौका न छोड़ते हुए सुजैन ने प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर एक्स हसबैंड ऋतिक को अपनी जिंदगी का सनशाइन बता दिया। यहां ये बात भी नहीं भूलनी चाहिए कि जब कंगना ने ऋतिक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे तो सुजैन ही सबसे पहले उनके साथ खड़ी नजर आईं थीं।

4 of 5
इसके पहले जब ऋतिक से जब दोबारा शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया कि वो इसके बारे मे सोचा तक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं। मैं प्यार से घिरा हुआ और क्रिएटिव तौर पर संतुष्ट हूं। मुझे नहीं लगता कि इस समय ऐसी कोई चीज है जिसे मैं मिस कर रहा हूं। शादी और सहचारिता तब होती है जब आपको कोई स्पेशल मिलता है। साथ ही शादी एक परिणाम है प्लान नहीं। इसलिए आप शादी करने की प्लानिंग नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खैर, इन दोनों सेलिब्रिटिज ने खुलेआम ये बात स्वीकारी भी है कि बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए वो मिलते हैं। ताकि उन्हें न तो बाप की कमी महसूस हो और न ही मां की। बता दें कि दोनों बच्चे रेहान और रिधान अब बड़े हो रहे हैं, ऐसे में अगर ये पूर्व पति-पत्नी दोबारा साथ आ जाए तो हैरान होने की जगह हमें ही सबसे ज्यादा खुशी होगी। आप ही नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं अपनी राय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें