फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: 'आरआरआर' से पहले भी पर्दे पर साथ नजर आए साउथ और बॉलीवुड के कलाकार, ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं ये फिल्में

Tue, 12 Apr 2022 11:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ और बॉलीवुड के कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की दिलचस्प कहानी पर आधरित फिल्म ‘आरआरआर’ बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरन, जूनियर एनटीआर के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे प्रमुख किरदार हैं। दर्शक इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। वैसे तो साउथ इंडियन स्टार्स के दुनियाभर में फैंस हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड के कलाकारों का भी अभिनय शानदार है। जब ये दोनों एकसाथ पर्दे पर आते हैं तो धमाल होना तय है। तो आइये आज आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें बॉलीवुड और साउथ के कलाकारों ने एकसाथ काम किया और वह फिल्में सिल्वर स्क्रीन्स पर सुपरहिट रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
रांझणा
रांझणा
राउथ इंडियन स्टार और सिंगर धनुष ने बॉलीवुड में इस फिल्म के जरिए ही कदम रखा था। रांझणा फिल्म एक हिंदू-मुस्लिम लव स्टोरी पर आधारित थी। जिसमें एक हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में धनुष के साथ सोनम कपूर नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म रोबोट में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
रोबोट
रोबोट में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे। वैसे तो ये एक तमिल फिल्म थी जिसे हिंदी में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में रोबोट की कहानी थी, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। 

4 of 6
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
साहो
साहो फिल्म एक ऐसे गैंगस्टर की कहानी पर आधारित थी, जिसके पीछे पुलिस और अंडरवर्ल्ड के लोग पड़े होते हैं। साहो में साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
वांटेड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वांटेड
वांटेड सलमान खान और आएशा टाकिया की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में साउथ इंडियन स्टार प्रकाश राज ने विलेन की भूमिका निभाई थी और सलमान खान अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के रोल में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दृश्यम - फोटो : फिल्म
दृश्यम
अजय देवगन और साउथ की अभिनेत्री श्रिया सरन की फिल्म दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन ने एक आम आदमी की भूमिका निभाई थी। अजय और श्रिया के अलावा इस फिल्म में तब्बू भी थीं। इसकी कहानी और स्टार्स की जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें