फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जर्मन शो को होस्ट करती रहेगी यह भारतीय अभिनेत्री, चैनल के साथ करार को बढ़ाया

Mon, 30 Dec 2019 06:16 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Evelyn Sharma - फोटो : dw
जर्मन-इंडियन अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में अपने अंतर्राष्ट्रीय शो 'यूरोमैक्स' का एक सीजन सफलतापूर्वक खत्म कर दिया है, साथ ही उन्होंने यूरोप की जीवन शैली और संस्कृति के बारे में बताने वाली रोमांचक कहानियों वाले इस शो के लिए एक और वर्ष के लिए अपने अनुबंध का नवीनीकरण कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Evelyn Sharma - फोटो : dw
अंतर्राष्ट्रीय जर्मन चैनल डीडब्ल्यू (डॉयचे वेले) एवलिन के सहाऊ भारतीय दर्शकों को अपनी तरफ खींचता रहा है। फरवरी 2019 में उनके शो का पहला एपिसोड प्रसारित होने के बाद से उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग में वेब सीरीज का दखल हो जाने के बाद एवलिन अपने प्रशंसकों के लिए यूरोप की बहुत ही खास पेशकश भारत में परोसने में सक्षम रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Evelyn Sharma - फोटो : dw
अभिनेत्री से होस्ट बनी एवलिन शर्मा कहती हैं, 'दुनिया भर के दर्शक मनोरंजन से कई और ज्यादा की चाह रखते हैं। हां, लोग मनोरंजन करना चाहते हैं, साथ ही वह सूचना, शिक्षा और प्रेरणा भी लेना चाहते हैं। हमारा जीवन एक गहन उद्देश्य के बिना अर्थहीन है, और मुझे लगता है कि दर्शक जल्द खत्म हो जाने वाले रोमांच से अधिक कारगर सामग्री के लिए तरस रहे हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
Evelyn Sharma - फोटो : dw
खैर, अच्छी खबर यह है कि ये जवानी है दीवानी की अभिनेत्री ने 'यूरोमैक्स' के लिए अपने कॉन्ट्रैक्ट को एक और रोमांचक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। इसी के साथ वह दर्शकों को और ज्यादा रोमांचित करने के लिए तैयार हैं।

पढ़ें: भारतीय सेना पर आधारित इस वेब सीरीज से नए साल की शुरुआत करेंगे कबीर खान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें