फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईशा गुप्ता ने खुलेआम किए अश्लील इशारे, यूजर्स बोले - 'बकरी जैसा मुंह है एटीट्यूड तो देखो'

Sun, 28 Oct 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Esha Gupta
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन तस्वीरों की वजह से वह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल भी जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ईशा गुप्ता ने इस बार एक कदम आगे बढ़कर एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जिससे वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : File Photo
इस वीडियो को ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में ईशा ने मोनोकिनी पहनी हुई हैं जिसके ऊपर उन्होंने जैकेट पहना हुआ है। वीडियो में ईशा एक हाथ में कप पकड़े हुए हैं तो वहीं दूसरे हाथ से मिडिल फिंगर दिखा रही हैं। ईशा के इसी इशारे की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर लताड़ लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
esha gupta - फोटो : twitter
एक यूजर ने लिखा - 'यह ठीक नहीं है। आप बहुत लोगों की पसंद हो। मुझे आपके लिए बहुत बुरा लग रहा है। मझे पता है आप बहुत सुंदर हो लेकिन यह पब्लिसिटी का बहुत गलत तरीका है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'बकरी जैसी लग रही हो और एटीट्यूड तो देखो।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'अपने इसी बर्ताव की वजह से तुम्हें बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली होगी।' 

4 of 5
Paltan - फोटो : twitter
ईशा गुप्ता आखिरी बार हाल ही में रिलीज फिल्म 'पलटन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद और गुरमीत चौधरी मुख्य किरदार में थीं। इसके अलावा रुस्तम, कमांडो 2, बादशाहो, राज 3, हमशक्ल और पलटन फिल्म में भी नजर आई थीं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि ईशा अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल थंपी से सगाई कर सकती है। ऐसा ईशा की इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर कहा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा गुप्ता
आपको बता दें, ईशा गुप्ता ने साल 2012 में 'जन्नत 2' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ इरान हाशमी लीड रोल में थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इसके बाद ईशा की कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन एक्टिंग का लोहा मनवाने में नाकामयाब रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें