फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फ्लॉप के बाद इस एक्ट्रेस को मिली बड़े बजट की फिल्म, टॉपलेस तस्वीरों को लेकर होती हैं ट्रोल

Tue, 13 Mar 2018 10:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
esha gupta
सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर से खबरों में छाई हुई हैं। वजह कोई फोटोशूट नहीं बल्कि ईशा की पहली ईरानी फिल्म है। ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी पहली ईरानी फिल्म 'डेविल्स डॉटर' की शूटिंग में बिजी हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Esha Gupta
फिल्म पर बात करते हुए ईशा ने बताया, मैं अपनी पहली ईरानी फिल्म 'डेविल्स डॉटर' में काम का आनंद ले रही हूं और यह मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव है। मैं फिल्म 'डेविल्स डॉटर' में घोरबन मोहम्मद पौर जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिलने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।
 
विज्ञापन

3 of 4
Esha Gupta
ईशा ने आगे कहा, 'मैं उनकी फिल्मों की प्रशंसक रही हूं और अब मुझे उनके साथ काम का मौका मिला है। यह सपना पूरा होने जैसा है। ईरानी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। आपको बता दें कि ईशा इससे पहले अजय देवगन की फिल्म बादशाहो में नजर आई थीं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Esha Gupta
ईशा 'जन्नत 2', 'रुस्तम' और 'कमांडो 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ईशा की लिप जॉब की खबर वायरल हुई थी लेकिन बाद में उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया था। आपको बता दें कि ईशा 15 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं लेकिन किसी फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें