बॉलीवुड सितारों के लिए बड़ा मुश्किल होता है, जब एक बार लाइमलाइट में आने के बाद उन्हें गुमनामी की तरफ लौटना पड़े। वो अपनी पहचान बनाने को छटपटाने लगते हैं, और कुछ भी हरकत कर बैठते हैं। चाहे इसके लिए उनको अपने प्रशंसकों के सामने ही शर्मिंदा होना क्यों ना होना पड़े। ये जानी-मानी अभिनेत्री भी ऐसा ही कुछ कर बैठी।
विज्ञापन
भोली-भाली हीरोइन कर बैठेगी ऐसी हरकत, किसी को नहीं थी उम्मीद
2 of 8
ईशा गुप्ता को आप नहीं भूलें होगें। इमरान हाशमी के साथ जन्नत-2 से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म की सफलता ने उनको पंख लगा दिए। उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में कीं। मगर अचानक उनकी गाड़ी पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
भोली-भाली हीरोइन कर बैठेगी ऐसी हरकत, किसी को नहीं थी उम्मीद
3 of 8
ईशा ने राज-3 और चक्रव्यूह जैसी फिल्मों में अहम रोल किए। मगर ईशा को इससे कोई फायदा नहीं हुआ। चक्रव्यूह के बाद उनके नाम पर कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। हाल ही में उनको दो बड़ी फिल्में मिलीं हैं, तो बस पब्लिसिटी के कीड़े ने उन्हे काट खाया। यूं तो ईशा सोशल साइट्स पर खूब सक्रिय रहती हैं, लेकिन इस दफा उन्होंने खुद को लेकर ही अफवाह फैला दी।
भोली-भाली हीरोइन कर बैठेगी ऐसी हरकत, किसी को नहीं थी उम्मीद
4 of 8
ईशा ने इंस्टाग्राम पर अंगूठी पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की। साथ ही लिखा कि उसने पूछा और मैंने हां कर दी। इस तस्वीर और कैप्शन के बाद माना गया कि उन्होंने सगाई कर ली है। दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाईयां भी देना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
भोली-भाली हीरोइन कर बैठेगी ऐसी हरकत, किसी को नहीं थी उम्मीद
5 of 8
अंगूठी वाली तस्वीर के अगले दिन ईशा ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सगाई नहीं की है। ईशा के ट्वीट से उनके प्रशंसक चकरा गए हैं कि आखिर वो 'उसने पूछा और मैंने हां कर दी' और अंगूठी का क्या मतलब था। इस बात का अंदाज हो गया कि ईशा ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
भोली-भाली हीरोइन कर बैठेगी ऐसी हरकत, किसी को नहीं थी उम्मीद
6 of 8
लंबे समय से एक अदद हिट फिल्म की तलाश कर रही ईशा के पास इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं, अक्षय कुमार के साथ 'रुस्तम' और शाहिद और सैफ के साथ 'रंगून'। दोनों फिल्मों की चर्चा है साथ में अक्षय, शाहिद और सैफ की भी चर्चा है लेकिन ईशा का नाम कहीं नहीं है। ऐसे में ईशा ने कुछ देर के लिए सगाई कर ली।
विज्ञापन
भोली-भाली हीरोइन कर बैठेगी ऐसी हरकत, किसी को नहीं थी उम्मीद
7 of 8
हालांकि ईशा ने इस पर अभी और कोई सफाई नहीं दी है। माना यही जा रहा है कि ईशा ने ये इसलिए किया कि कहीं दर्शक उन्हें बिल्कुल ही ना भूल जाएं।
भोली-भाली हीरोइन कर बैठेगी ऐसी हरकत, किसी को नहीं थी उम्मीद
8 of 8
हाल के दिनों में ये चलन देखने में आया है कि फिल्म की रिलीज से पहले सितारे और निर्माता निर्देशक तक कुछ भी उल्टे-सीधे बयान देकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। इसका फायदा कई बार फिल्म के बिजनेस को होता भी है और कई बार नहीं भी।