फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लिखी पोस्ट- 'ऐसा महसूस किया जैसे मेरा रेप किया गया हो।'

Tue, 09 Jul 2019 01:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Esha Gupta - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की हाल ही में फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड' रिलीज हुई है। इसी खुशी में ईशा अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी करने गई थीं। ईशा का आरोप है कि होटल के मालिक रोहित विग ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। ईशा ने सोशल मीडिया पर पूरा किस्सा शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 6
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता ने बताया रोहित के व्यवहार और बॉडी लैंगवेज से वो अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही थीं। ईशा ने ट्वीट में बताया कि अगर उन्हें इतना असुरक्षित महसूस हुआ तो और लड़कियों को कैसा महसूस होता होगा जब वह बाहर जाती होंगी।
विज्ञापन

3 of 6
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा ने ट्वीट किया, 'अगर देश में मेरे जैसी एक महिला ही अनसेफ महसूस करती है तो बाकियां लड़कियां क्या महसूस करती होंगी। यहां तक कि मेरे साथ दो सिक्यॉरिटी गार्ड थे लेकिन मैंने ऐसा महसूस किया जैसे मेरा रेप किया गया हो। रोहित विग तुम एक सूअर हो, वह इस गंदगी का ही हकदार है।'
 

 

4 of 6
Esha Gupta
अगले ट्वीट में ईशा ने लिखा, 'रोहित विग जैसे लोगों के कारण ही महिलाएं कहीं सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती हैं। तुम मेरे आस-पास थे और तुम्हारा घूरना ही काफी था।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
ईशा गुप्ता
ईशा ने रोहित विग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रोहित विग एक ऐसा आदमी जो सोचता है महिलाओं को पूरी रात घूरना और असहज महसूस कराना ठीक है। उन्होंने मुझे न ही छुआ और न ही कुछ कहा। लेकिन मुझे घूरते रहे, एक फैन की तरह नहीं क्योंकि मैं एक एक्टर हूं बल्कि इसलिए कि मैं एक महिला हूं। हम कहां सुरक्षित हैं? क्या एक महिला होना अभिशाप है!'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Esha Gupta
इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुछ लोग बेहद असभ्य होते हैं, लगता है वे कभी नहीं सीखेंगे कि अनजान लोगों से कैसे व्यवहार किया जाता है। इन लोगों को तमीज सिखाए जाने की जरूरत है।
मेरी पिछली पोस्ट के बारे में, यह आदमी बिल्कुल आंखों से मेरा रेप कर रहा था... शुक्र है कि मेरी सिक्यॉरिटी इस स्थिति में इतनी शांत और सजग थी। क्या कोई इस व्यक्ति को जानता है। इस व्यक्ति से 3 बार ठीक व्यवहार करने के लिए कहा गया। इसके बाद मेरे साथ 2 गार्ड रहे। सिक्यॉरिटी कैमरा से इसे कन्फर्म किया जा सकता है। कौन है यह भविष्य का बलात्कारी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें