फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे वक्त से सिल्वर स्क्रीन से गायब ईशा इस फिल्म से करेंगी कमबैक, सामने आया फर्स्ट लुक

Tue, 20 Mar 2018 01:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
cakewalk
लंबे वक्त से सिल्वर स्क्रीन से गायब ईशा देओल एक बार फिर फिल्मों की तरफ लौटने को तैयार हैं। उनकी कमबैक हिंदी शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। पोस्टर में एक केक टेबल पर रखा हुआ दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में ईशा शेफ का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Esha Deol
फिल्म का निर्देशन राम कमल मुखर्जी और अभ्र चक्रवर्ती करेंगे। राम कमल मुखर्जी ने हेमा मालिनी की बायोग्राफी लिखी है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले राम कमल ही लिखेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
Esha Deol - फोटो : Instagram
बता दें कि ईशा ने फिल्म धूम, नो एंट्री, आंखें और संडे जैसी कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। ईशा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘किल देम यंग’ में नजर आईं थी जिसके बाद से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। पिछले साल ईशा एक बेटी का मां बनी थींं। जिसका नाम राध्या है। 
विज्ञापन

4 of 4
Esha Deol - फोटो : Instagram
हाल ही में ईशा का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। मौका था ईशा के देवर देवेश तख्तानी की शादी का। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए एक वीडियो में ईशा देवर देवेश की शादी में सलमान खान के गाने 'लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके..' पर ठुमके लगा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें