फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमबैक फिल्म के लिए इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से ट्रेनिंग लेंगी ईशा देओल, 7 साल बाद करेंगी वापसी

Wed, 14 Mar 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Esha Deol
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह राम कमल मुखर्जी की फिल्म 'केकवॉक' से कमबैक करेंगी। फिल्म में वह शेफ का किरदार निभाती दिखेंगी। इस रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी बेस्ट फ्रेंड मदद करेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shilarna Vaze
ईशा देओल की बेस्ट फ्रेंड और मशहूर शेफ शिर्लाना वेज उन्हें शेफ का रोल निभाने के लिए बेसिक ट्रेनिंग देंगी। बता दें, शिर्लाना वेज बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म 'न तुम जानों न हम' में ईशा और शिर्लाना ने सहेलियों का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Esha Deol - फोटो : Instagram
सात साल बाद फिल्मों में वापसी पर ईशा देओल ने कहा, 'फिल्म केकवॉक का विषय और संदेश दोनों प्रभावशाली है।' उन्होंने कहा, 'मेरी बेस्ट फ्रेंड शिर्लाना एक मशहूर शेफ है। शूट से पहले मैं उनकी मदद लूंगी।' ईशा देओल की फिल्म 'केकवॉक' शॉर्ट फिल्म होगी। 

4 of 5
esha deol
ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वह फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'एलओसी कार्गिल', 'युवा', 'धूम', 'काल', 'नो एंट्री', 'डार्लिंग', 'कैश', 'टेल मी ओ खुदा' में भी नजर आ चुकी हैं। ईशा देओल ने तमिल फिल्म 'आयुथा एजुथु' में भी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
esha deol
क्लासिकल डांसर ईशा देओल ने 12 फरवरी 2012 को बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। 20 अक्टूबर, 2017 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम राध्या है। ईशा देओल ने कहा कि बेटी की परवरिश उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें