esha deol
- फोटो : सोशल मीडिया
और, स्टार किड्स को लेकर इन दिनों जो बायकॉट का माहौल चल रहा है, उस पर क्या कहना चाहेंगी?
यह कोई नई बात नही है। स्टार किड्स को हमेशा से ही टारगेट किया जाता रहा है। अब फिल्मों के बायकॉट को लेकर मुहिम छिड़ी हुई है। जिनकी फिल्मों के बायकॉट की बात हो रही है, वे बड़े एक्टर हैं। हिंदी सिनेमा में उनका अपना योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। अब जो भी हो रहा है, उसके बारे में तो ज्यादा बात नहीं कर सकती लेकिन जो भी हो रहा है, उस पर किसी का वश नहीं है। मैं इतना जरूर जानती हूं कि एक समय ऐसा आएगा जब सब ठीक हो जाएगा।